Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2024। श्रीडूंगरगढ़ थाने में घर में घुसकर भाई भतीजे सहित तीन जनों ने एक को बंदी बनाया व उसके घर से सामान चोरी कर लिया। गांव अमृतवासी निवासी सुखराम पुत्र मोतीराम जाट ने अपने भाई कालूराम, भतीजा मनफुल व फुसाराम पुत्र चंद्राराम जाट के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया आरोपियों ने गत माह 2 अगस्त की रात करीब 8.30 बजे जबरन उसके घर में घुसकर उसके हाथ पैर बांध दिए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और परिवादी के ट्रेक्टर की बेटरी, डीजल, ग्वार व मोठ के कट्टे जबरदस्ती चोरी करके अपने घर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल भगवानाराम को दी है।