Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 जून 2025। कालूबास में वन विभाग द्वारा अपनी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद एक कब्जाधारी परिवार ने अपना गुस्सा पड़ौस के घर में घुसकर मारपीट कर निकाला। कालूबास निवासी कविता पत्नी सोनु नायक ने वार्ड 1 निवासी इंद्रसिंह, जीतूसिंह, लालसिंह, अनोपसिंह, दिलीपसिंह पुत्र हेमसिंह राजपूत के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादिया ने पुलिस को बताया कि 16 जून की रात करीब 1 बजे आरोपियों ने उसके पति को ललकार कर उठाया और जातिसूचक गालियां देते हुए जबरन उसके घर में घुस गए। आरोपियों ने कहा कि तुने हमारे कब्जा किए भूखंड को वन विभाग के कार्मिकों को बुलवा कर तुड़वाया है। आरोपियों के हाथ में लाठियां व चौसंगी थी जिससे पीड़िता उसके पति सोनु व सास पुष्पा, जेठ भवानीशंकर के साथ मारपीट की। जब भवानीशंकर के सिर, हाथ पैर से खून बहने लगा तो आरोपी आइंदा जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच सीओ निकेत पारीक को दी है।