Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जून 2025। कालूबास में जबरन घर में घुसकर पति पत्नी सहित बच्चों से मारपीट करने व हथियार लेकर मोहल्ले में घुमकर आतंक फैलाने के आरोप में पांच जनों सहित अनेक के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। वार्ड तीन के निवासी परिवादी 42 वर्षीय ओमप्रकाश पुत्र नानूसिंह राजपूत ने बेनीसर निवासी प्रकाश सिद्ध, उसकी औरत, उदाराम प्रजापत, रमेश पुत्र बीरबलनाथ, श्योपतनाथ पुत्र माननाथ व पांच सात अन्य जनों के खिलाफ आरोप लगाए है। परिवादी ने पुलिस को बताया कि 18 जून 2025 की रात करीब 10.30 बजे वह अपने घर में था तभी आरोपी हाथों में लाठी कुल्हाड़ी लेकर घुसे और गालियां देते हुए परिवादी के साथ मारपीट करने लगे। परिवादी की पत्नी, नाबालिग बेटा बेटी ने उसे बचाने का प्रयास किया तो आरोपियों ने इनके साथ भी मारपीट की और महिला के साथ बदतमीजी की। परिवादी ने जान से मारने का प्रयास करने का आरोप लगाया। शोर सुनकर लोग एकत्र हो गए तो आरोपी मौके से भाग गए। गुरूवार सुबह करीब 7.30 बजे परिवादी अपने परिवार सहित घर पर ही था तभी आरोपी पुन: हाथों में लाठी कुल्हाड़ी लेकर घुसे और उसके साथ फिर से मारपीट की। यहां बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए तो आरोपी मौके से भाग गए। परिवादी ने आरोपियों के भूमाफिया होने के आरोप लगाते हुए बताया कि ये दूसरों की भूमि पर कब्जे करने का काम करते है। रात दिन हाथ में हथियार लेकर मोहल्ले में घुमते है और मोहल्ले में इनका आतंक है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच हैड कांस्टेबल रामस्वरूप को दी है।