Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230720-WA0189
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2023। बड़ी खबर क्षेत्र के गांव आडसर से आई है। यहां बीती रात 5 घरों में चोरों ने जमकर धमाचौकड़ी मचाई है और लाखों का सामान पार कर पीड़ितों को बड़ा नुकसान पहुंचाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात करीब 2 बजे बाद एक पिकअप लेकर आए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। एसआई वीरचंद व हेड कांस्टेबल सुरेश कुमार की टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। गांव में एकसाथ 5 घरों में चोरी से आतंक का माहौल बन गया है और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए है। गांव के मौजिज ग्रामीण चिंता जताते हुए पुलिस के साथ सीसीटीवी कैमरे खंगाल रहें है।

पांच घरों में घुसे, एक में प्रयास हुआ विफल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण सुबह उठे तो सकते में आ गए और एक के बाद एक वारदात सामने आई तो गांव में एक बार तो अफरा तफरी का माहौल मच गया। गांव के बाजार की मुख्य गली में चार घरों में चोरी हुई है तथा एक लाखनसर रोड स्थित घर में चोरी हुई है। चोर खिड़की, दरवाजे तोड़ कर घुसे और सारा सामान बिखरा दिया है। लाखनसर रोड पर ही एक अन्य घर में भी गेट तोड़ने का प्रयास किया परन्तु गेट नहीं टूटने से ये घर वारदात से बच गया है।

सोना-चांदी, ढाई लाख केश सहित चिल्लर तक ले गए चोर।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शुभकरण तातेड़ के मकान में रहने वाले सुरेश कुमार पुत्र श्रवण कुमार वर्मा के घर पीछे की ओर बनी खिड़की तोड़ कर चोर घुसे। यहां करीब ढाई लाख नगदी चिल्लर सहित चोरी कर ली। पीड़ित ने बताया कि करीब 13 तोला सोना, 17 भरी चांदी, एक एलसीडी चोर ले गए। पीड़ित का परिवार घर में ही आगे के कमरे में सो रहा था और चोरो ने पीछे से घुसकर वारदात को अंजाम दिया।

छत पर सोए थे बारी तोड़ कर घुसे, चुराए गहने।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सुरेश के घर के पास ही स्थित लूणाराम गंगाजल उपाध्याय के घर पुरुष सदस्य बाहर गए थे व महिलाएं छत पर सो रही थी। रात को घर के पीछे की बारी तोड़ कर चोर घुसे व करीब 5 लाख के सोने चांदी के गहने चोरी करने की खबर सामने आ रही है। इसी मकान के पास दो भाइयों का मकान चेनरूप व इन्द्रचंद पुत्र किस्तूरचंद छाजेड़ के मकान में मेन गेट तोड़ कर घुसे। ये दोनों मकान मालिक बाहर रहते है और इनके घरों में सामान बिखरा पड़ा है परंतु नुकसान का आंकलन अभी नहीं हो सका है। वहीं लाखनसर रोड पर प्रदीप नाई के घर चोर घुसे और लाखों के गहने, नगदी सहित सभी संदूके चोर ले गए है। बड़े नुकसान की आशंका है व पीड़ित द्वारा आंकलन किया जा रहा है। इसी के परिवार के शंकरलाल नाई के घर भी चोरों ने घुसने का प्रयास किया परंतु विफल रहें।

ग्रामीणों ने सख्त कार्रवाई की मांग, सामान हो बरामद।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। मौजिज ग्रामीण खींयाराम थोरी, हनुमान प्रसाद सोनी, नरेन्द्र आरी, सुरेश सिह, चैनाराम लखारा, किशन नाई, बिरबल स्वामी, भागीरथ धेडू, भागीरथ सोनी, करणाराम सोनी, सत्यनायण व्यास, सरपंच प्रतिनिधि रामावतार जोशी, उपसरपंच गज्जूसिह राजपुरोहित सहित अनेक ग्रामीण मौके पर मौजूद है। ग्रामीण पीड़ितों का सामान बरामद करवाने व सख्त कार्रवाई की मांग पुलिस से कर रहें है।