Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230212-WA0013
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 22 फरवरी 2023। श्रीडूंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अंग्रेजी माध्यम शिक्षा के प्रति बच्चों के रूझान को देखते हुए अनेक गांवों से अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोलने की मांग उठने लगी है। क्षेत्र के गांव मोमासर व बिग्गा तथा साधासर 3 ग्राम पंचायतों में महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय (अंग्रेजी माध्यम) खोलने की स्वीकृति सरकार द्वारा जारी कर दी गई है। इन स्कूलों में विद्यार्थी शैक्षणिक सत्र 2023-24 से अंग्रेजी शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने पर विधायक गिरधारीलाल महिया ने शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी.कल्ला का आभार व्यक्त किया है। इस संबंध में टाइम्स को जानकारी देते हुए विधायक ने बताया कि राउप्रावि, मोमासर व राप्रावि बड़ा बास बिग्गा विद्यालयों को अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में रूपांतरित किया गया है। वहीं, साधासर ग्राम पंचायत के राउप्रावि को समन्वय से मुक्त करते हुए अंग्रेजी माध्यम में संचालित करने की स्वीकृति प्रदान की गई है। विद्यालयों को महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम में रूपांतरित करवाने पर मोमासर, बिग्गा व साधासर गांव के अभिभावकों ने क्षेत्रीय विधायक का आभार व्यक्त किया है।