Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 4 सितबंर 2023। क्षेत्र की बिजली समस्याएं समाप्त होने का नाम नहीं ले रही और नेताओं के प्रयास भी लगातार जारी है। आज गिरधारीलाल महिया ने ऊर्जा मंत्री भंवरसिंह भाटी से उनके बीकानेर आवास पर मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने ऊर्जा मंत्री को क्षेत्र में व्याप्त बिजली संकट से अवगत करवाया व समाधान पर चर्चा की है। महिया ने श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के विभिन्न 132 केवी जीएसएसों पर एलडी मैसेज के नाम पर जारी विद्युत कटौती पर रोक लगाने की बात कही है। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने अधीक्षण अभियंता को मौके पर ही श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के 132 केवी जीएसएसों को एलडी मैसेज से मुक्त करने के लिए निर्देशित किया। विधायक ने क्षेत्र के ग्रामीण जीएसएसों की क्षमतावृद्धि के लिए अतिरिक्त पावर ट्रांसफार्मर स्थापित करने, नवीन प्रस्तावित जीएसएसों की स्वीकृति देने, स्वीकृत जीएसएसों का कार्य शुरू करवाने की मांग की। जिस पर ऊर्जा मंत्री ने अधिकारियों को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
लखासर गांव में वोल्टेज में होगा सुधार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक लोक सेवा केन्द्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार विधायक गिरधारीलाल महिया के निर्देशों पर विद्युत निगम ने लखासर गांव में विद्युत कार्यों की स्वीकृतियां जारी की है। इन कार्यों के होने से लखासर में वोल्टेज की समस्याओं का समाधान हो सकेगा। लखासर में जोधपुर डिस्कॉम ने करीबन साढ़े 4 लाख की राशि जारी कर विद्युत कार्य करने की स्वीकृति प्रदान की है। इसके तहत गांव में रामदेवरा मंदिर के पास 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर की स्थापना व 11 केवी लाईन का कार्य होने से राजपूत, नाई, ब्राह्मण, लाल कॉलोनी मोहल्ले सहित सम्पूर्ण गांव में व्याप्त वोल्टेज की समस्या का निदान हो सकेगा। इन विद्युत कार्यों की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने विधायक महिया का आभार व्यक्त किया है।