Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 7 अप्रेल 2026। उपखण्ड क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को सुचारू बनाने, प्रदूषण नियंत्रण एवं सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के उद्देश्य से प्रशासन अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। राज्य राजमार्ग संख्या-06 (श्रीडूंगरगढ़-सरदारशहर सड़क) के किनारे सड़क परिधि क्षेत्र में किए गए अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई बुधवार 8 अप्रैल 2026 को की जाएगी।

जानकारी के अनुसार राजस्थान राज्य सड़क विकास एवं निर्माण निगम लिमिटेड, खण्ड-चूरू द्वारा संबंधित अतिक्रमियों को 7 दिन पूर्व लिखित नोटिस जारी कर अतिक्रमण स्वयं हटाने के निर्देश दिए गए थे। निर्धारित समयावधि पूर्ण होने के बाद अब प्रशासनिक सहयोग से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस संबंध में उपखण्ड अधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि राजमार्ग की परिधि में आने वाले अतिक्रमण को स्वेच्छा से हटाकर प्रशासन का सहयोग करें तथा सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।