Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
2023-specil
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

आईटीआई में आज प्लेसमेंट के लिए होंगे इंटरव्यू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजकीय आईटीआई श्रीडूंगरगढ़ कॉलेज में शनिवार को एक कंपनी द्वारा इंटरव्यू किए जाएंगे। कंपनी ने इलेक्ट्रीशियन, वायरमैन के लिए टेक्नीशियन व सुपरवाइजर के 100 पदों पर नियुक्ति सीधे साक्षात्कार द्वारा की जाएगी। जीनस कंपनी प्रतिनिधि नितिन सत्यानी ने बताया कि अभ्यर्थी के लिए जॉब श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में ही होगा। अभ्यर्थी के पास लाइसेंस सहित बाइक होना आवश्यक है। रमन आईटीआई के निदेशक कुंभाराम घिंटाला ने बताया कि आईटीआई क्षेत्र में जॉब प्लेसमेंट लगातार बढ़ रहा है। ये रोजगारोन्नोमुखी कोर्स युवाओं के लिए बेहद लाभकारी साबित हो रहा है।
एसबीआई में निकली विभिन्न पदों पर भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भारतीय स्टेट बैंक में प्रबंधक पद पर 34, उपप्रबंधक पद पर 25, प्रबंधक क्रेडिट विश्लेश्क पद पर 63 पदों पर भर्ती निकली है। आवेदन ऑनलाइन जमा करवाने की अंतिम तिथि 2 अक्टूबर 2025 है। इच्छुक अभ्यर्थी http://bank.sbi/web/careers/post-your-query पर जाकर अधिक जानकारी ले सकते है।
केनरा बैंक में निकली 3500 पदों पर भर्ती
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। केनरा बैंक में अप्रेंटिस के 3500 पदों पर भर्ती ली जानी है। इसके लिए आवेदन 12 अक्टूबर तक किए जा सकते है। यूजी किए हुए 20 से 28 साल के युवा आवेदन कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए canarabank.bank.in पर जाकर संपर्क कर सकते है।
यूपीपीएससी ने एपीओ पदों पर निकाली भर्ती।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। यूपीपीएससी ने एपीओ पोस्ट पर 182 पदों पर भर्ती निकाली है। इसमें पात्रता एलएलबी है और आयु 21 से 40 वर्ष है। आवेदन की अंतिम तिथि 16 अक्टूबर है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी www.uppsc.up.nic.in पर जानकारी ले सकते है।