Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
00000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 जनवरी 2026। बीकानेर के करणीसिंह स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के दो कार्मिकों, एक लोकगीत गायिका एवं एक गौसेवा संस्था को जिला स्तरीय सम्मान दिए जाने से क्षेत्रवासी हर्षित है। कार्यक्रम में राज्य सरकार के केबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा व जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि के हाथों से क्षेत्र के गांव राजेडू के राउमावि की छात्रा सुलोचना मिरासी को उत्कृष्ट लोकगीत गायन में, सहायक लेखाधिकारी प्रीतम कुमार जोशी को कार्यनिष्ठा के लिए, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मूलीदेवी को राष्ट्रीय पोषण कार्यक्रम एवं पोषण ट्रेकर में जिला स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला स्तरीय प्रशासनिक सम्मान से सम्मानित किया गया है।
गोपाल गौशाला को सर्वश्रेष्ठ गौशाला सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशालाओं के संचालन में समस्त सरकारी नियमों की पालना, पूर्ण पारदर्शिता एवं उत्कृष्ट गौसेवा, गौवंश की चिकित्सा संबधी जागरूकता आदि पैरामीटरों पर पशुपालन विभाग द्वारा भी प्रतिवर्ष एक गौशाला को जिले की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का खिताब दिया जाता है। इसी क्रम में श्रीडूंगरगढ़ कस्बे की गोपाल गौशाला को इस वर्ष की सर्वश्रेष्ठ गौशाला का खिताब जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में प्रदान किया गया। गौशाला मंत्री जगदीश स्वामी को प्रशासन द्वारा साफा, शॉल एवं स्मृति चिह्न के साथ 11 हजार रुपए का चैक प्रदान किया गया है। विदित रहे कि गोपाल गौशाला क्षेत्र की सबसे बड़ी गौशाला है एवं गौशाला के नवनिर्माण के साथ ही यहां गौवंश की सेवा व श्रेष्ठ गौवंश संवर्धन का कार्य उल्लेखनीय ढंग से किया जा रहा है। गौशाला को दूसरी बार ये सम्मान मिला है। गौशाला को सर्वश्रेष्ठ गौशाला सम्मान मिलने पर गौशाला अध्यक्ष जसराज मालू सहित कार्यकारिणी ने गोपालन विभाग व गोपाल सिंह नाथावत का आभार जताया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौशाला समिति ने जताया जिला प्रशासन का आभार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गोपाल गौशाला समिति के मंत्री जगदीश स्वामी ने समिति की और से लिया सम्मान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। प्रीतम कुमार जोशी को मिला जिला स्तरीय सम्मान।