Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 19 मई 2023। बीकानेर व चुरू जिले के गांवो तक चोर पहुंच गए है और आए दिन चाेरी की वारदातों को अंजाम दे रहें है। ऐसे में ग्रामीणों को जागरूक करने का सामाजिक दायित्व श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा पूरी निष्ठा से निभाया जा रहा है। ये बात आज गांव बरजांगसर के जागरूक युवा सहीराम सिहाग ने। सिहाग ने कहा कि टाइम्स की खबरों से हम सतर्क हुए है और अपने गांव की सुरक्षा के लिए पूरजोर प्रयास प्रारंभ कर दिए है। सिहाग ने बताया कि गांव रिड़ी, बाना, बरजांगसर, धनेरू, ईयांरा कैंप के सक्रिय युवाओं का एक आपातकालीन ग्रुप बनाया गया है। जिसमें किसी संद्गिध वाहन के निकलने पर एक दूसरे को सूचित किया जाएगा और आगामी स्टैंड पर ग्रामीण उस वाहन को रूकवा लेंगे। इसी तरह गांव या गली में किसी संदिग्ध के नजर आने पर उसे रोककर पूछताछ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया जाएगा। युवाओं ने आपातकाल मैसेज आते ही तय स्थान पर पहुंचने की तैयारी कर ली है। गांव बरजांगसर में गुरूवार रात से पहरा प्रारंभ कर दिया है। गांव के जागरूक बुजुर्ग प्रभूनाथ ने बताया कि युवाओं की तीन टोलियां बनाई गई है। टोली हाथों में लाठियां लेकर गांव के मुख्य मार्गों पर मध्यरात्रि से अलसुबह तक पहरा देंगे। सिहाग ने बताया कि पशुधन सहायक मनोज स्वामी की पहल पर ये सर्तकता अभियान प्रारंभ हुआ है। युवा टीम में आदुराम सिहाग, गज्जु सिद्ध, प्रकाशनाथ चौधरी, ओमप्रकाश गोदारा सहित अनेक युवा शामिल है और ये संख्या भी बढ़ रही है।

नोसरिया में प्रारंभ हुआ पहरा, ग्रामीण सचेत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव नोसरिया मिंगसरिया में भी ग्रामीणों ने अपने स्तर पर अपने गांव व ढाणियों में चोरियों को रोकने के लिए प्रयास प्रारंभ कर दिए है। आज गांव के मौजिज ग्रामीणों की मौजूदगी में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें जागरूक युवा राजेंद्र नोसरिया, पूर्व सरपंच किशनलाल सोनी, श्रवणसिंह हनसावत, दिलीप सिंह, मनोज प्रजपात सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। आपसी सहमती से टोलियां बनाई गई व पुलिस की मदद के लिए पहरा देना शुरू कर दिया है। नोसरिया ने श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स का आभार जताते हुए कहा कि श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स सजग प्रहरी की तरह सकारात्मक योगदान देते हुए प्रशासन को जगाने व आमजन में जागृति लाने का सफल प्रयास कर रहा है। टाइम्स ने ग्रामीण अंचल में जरूरी खबरों का जो प्रचार प्रसार किया है वह सराहनीय है और लगातार ग्रामीण युवा ही नहीं बुजुर्ग व महिलाएं भी टाइम्स की पाठक बन रही है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गुरूवार शाम से ही युवाओं ने गश्त प्रारंभ कर दी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव मिंगसरिया में आज से पहरा प्रारंभ, युवा टोली ने कहा टाइम्स ग्रामीण जन जन की आवाज है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बरजांगसर में आज पहरे पर निकली टोली।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अनेक गांवो के युवाओं ने मिलकर बनाया आपातकालीन ग्रुप।