Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
electricity-crises_1457200809-1492441154_835x547
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ टाइम्स 16 जून, 2019। भयंकर उमस व गर्मी में कल रात से ग्रामीण बिना बिजली के रह रहे है। जैतासर में पावर ट्रांसफार्मर जल गया जिससे जैतासर व तोलियासर दोनो गांवो में बिजली गुल हो गयी। इसी ट्रांसफार्मर से दोनो गावों के घरों में, कृषि कुओं पर इसी से बिजली सप्लाई होती है। जैतासर व तोलियासर में कल रात ट्रांसफार्मर जलने से कल रात व आज का दिन ग्रामिणों ने परेशानी में निकाला। ट्रांसफार्मर के जलते ही दोनो गावों में बिजली गुल हो गई। बच्चों को खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली विभाग के जेईएन ने टाइम्स को बताया कि नया ट्रांसफार्मर आज शाम रखवा दिया गया है। उन्होनें बताया कि आज रात 11 बजे तक बिजली शुरू कर दी जाएगी।