Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2025-07-14 at 09.02.56
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जुलाई 2025। क्षेत्र के गांव बाना में गत 50 घण्टों से बिजली सप्लाई ठप्प है। यहां दो रात व दो दिन से ग्रामीण बिना बिजली के परेशान हो रहें है। रविवार रात 8.56 पर प्रसारण विभाग द्वारा 132 रिड़ी व 132 ऊपनी की बिजली कड़ी मशक्कत के बाद सुचारू कर दी। वहीं रात अनेक गांवो में बिजली लौटने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। वहीं गांव बाना में आपूर्ति सुचारू नहीं हो पाई। ग्रामीणों ने चारों तरफ जानकारी जुटाई तो सामने आया कि गांव बाना के 33 केवी फीडर की सप्लाई लाइन की तीन प्लेट्स टूट हुई है। जिससे सप्लाई ठप्प है। ग्रामीणों ने बताया कि प्रसारण व वितरण विभाग ने अपना कार्य पूरा किया परंतु ये कार्य जोधपुर डिस्कॉम को करना था। शनिवार व रविवार को अवकाश के दौरान डिस्कॉम के अधिकारियों ने इसकी सुध नहीं ली और ग्रामीण बुरी तरह से परेशान हुए है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने रोष जताते हुए डिस्कॉम पर लापरवाही व बेवरवाही बरतने के आरोप लगाए है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन प्लेट लगाने का मामूली कार्य भी तीन दिनों से नहीं किया गया है और पूरा गांव लगातार 50 से अधिक घंटो से बिना बिजली सजा सी काट रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि 50 घण्टों से ph चार्ज नहीं हो रहें, वहीं बिना बिजली सभी काम बंद पड़े है। पानी भी नहीं चढ़ाया जा रहा है और पेयजलापूर्ति भी पूरी तरह से बाधित हो गई है। गांव में आटा चक्कियों के नहीं चलने से आज कई ग्रामीणों को पास के गांवो से आटा पिसवाना होगा। ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए शीघ्र बिजली सुचारू करने की मांग की।