Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 जुलाई 2024। क्षेत्र के गांव उदरासर में 25 जुलाई को पॉवर ट्रांसफार्मर जल गया और तीन दिन से गांव उदरासर, बिरमसर, लाधड़िया व जालबसर में बिजली गुल है। चौथे दिन शनिवार को गांव में बिजली नहीं होने से ग्रामीण पीने के पानी व आटे के लिए परेशान हो रहें है। ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए बताया कि तीन दिन से गांवों में बिजली नहीं है और विभाग सुनवाई नहीं कर रहा है। बिना बिजली के उमस व गर्मी में बुजुर्ग व बच्चे बेहाल हो रहें है और बीमार लोग तो बुरे हाल है। ग्रामीण विभाग से शीघ्र बिजली देने की मांग कर हैं। विभाग के जेईएन महेश करेला ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पूरी जानकारी दे दी गई है और शनिवार को ट्रांसफार्मर बीकानेर से रवाना हो गया है। संभवत शनिवार रात तक बिजली सुचारू कर दी जाएगी।