Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 जनवरी 2023। बिना ट्रिपिंग के 6 घंटे बिजली पाना क्षेत्र के किसानों के लिए जंजाल बन गया है। ऊपनी जीएसएस के बाहर इस बर्फीली ठंड में रात-दिन किसान 7 दिनों से बिजली की मांग को लेकर किसान धरने पर बैठे है। यहां ऊपनी 132 केवी जीएसएस से जुड़ें सभी गांवो के किसान धरने पर प्रदर्शन का समर्थन कर रहें है। लेकिन धरने, आक्रोश के बाद भी किसानों की सुनवाई नही हो रही और इस कारण आज बुजुर्ग किसानों ने बिजली विभाग की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। हवन में किसानों ने 108 आहुतियां “ओम नमो भगवते वासुदेवाय नमः” मंत्र और निगम अधिकारियों को सद्बुद्धि आने की कामना के साथ अग्नि में दी। किसानों ने कहा कि हम कांग्रेस सरकार से राज की मांग नहीं कर रहें है हमें केवल अपने खेत में बिजली चाहिए जिससे हमारी फसलें पैदा हो सकें। किसानों ने नारेबाजी की व हर हाल में 6 घण्टे बिजली दिए जाने की मांग की है। https://fb.watch/i27jOJ9Bsc/?mibextid=RUbZ1f

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। किसानों ने दी हवन में 108 आहुतियां।