Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 जुलाई 2024। बिजली के पोल के पास लोहे का खड़ा तार (ताण में करंट उतरा जिससे तीन बेसहारा गौवंश अकाल मौत का शिकार हो गए है। रविवार को गांव सांवतसर से बादनू रोड पर स्थित मामराज के घर के निकट एक पोल की ताण में करंट आने से एक गाय और दो सांड इसकी चपेट में आ गए और तीनों की मौत हो गई है। ग्रामीणों ने जीएसएस पर सूचना दी तो कार्मिक द्वारा फीडर नबंर 2 की बिजली बंद कर दी गई। गांव के लालचंद विश्नोई ने बताया कि युवा किसान भगवानाराम, प्रदीप व इंद्रकुमार ने बिजली बंद होने के दौरान इस ताण को हटा कर ऊंचा कर दिया। उसके बाद कृषि कुओं की बिजली चालू हो पाई है। वहीं ग्रामीणों ने बताया कि इस खंभे पर तीन इंसुलेटरों के जल जाने से घटना होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं घरों की आबादी भी निकट ही है और गनीमत रही कि जान माल का नुकसान होने से बच गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत से मृत गौवंश को हटवाने और बिजली विभाग से लाइन की जांच करने की मांग भी की।