Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 18 सितंबर 2022। क्षेत्र में ग्रामीण अंचल की एक महत्वपूर्ण कड़ी सहकारी समिति के चुनाव हो रहें है। आज कितासर बिदावतान व दुलचासर में कार्यकारिणी सदस्य चुन लिए गए है और कल अध्यक्ष उपाध्यक्ष के चुनाव होंगे। आज कितासर बिदावतान में 3 वार्डों में चुनाव हुए और 8 वार्डों में निर्विरोध चुनाव हुए। यहां वार्ड 2 में पवन कुमार, वार्ड 8 में हेमराज पूनियां व 10 में भैराराम चुनाव से निर्वाचित हुए है जबकि तिलोकचंद, मीरा देवी, मेघराज, प्रतापसिंह, रामनिवास, केशरदेवी, भैराराम, मांगीलाल निर्विरोध सदस्य बन गए है। यहां निर्वाचन अधिकारी रघुवीर सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुखवीरसिंह, गोविन्द जाखड़ व बृजलाल ने कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न करवाए। दुलचासर में निर्वाचन अधिकारी तिलोकचंद व सहायक निर्वाचन अधिकारी राकेश सारण ने बताया कि दुलचासर ग्राम सेवा सहकारी समिति में आज 12 सदस्य कार्यकारिणी चुन ली गई है। यहां मोडाराम, खेताराम, कोजाराम, मूरलीधर, हड़मानाराम, मांगीलाल, तोलाराम, ओमप्रकाश, मीरा देवी, सत्यनारायण, कमला देवी, शांतिदेवी को चुना गया है। यहां वार्ड 6 का चुनाव रोचक रहा और इस वार्ड के प्रत्याशी ओमप्रकाश व मांगीलाल दोनों को 12-12 वोट मिले जिससे लॉटरी निकाली गई और मांगीलाल यहां विजय हुए। बता देवें यहां आज दो गुटों के 6-6 सदस्य चुने गए है ऐसे में अगर क्रॉस वोटिंग ने खेल नहीं बिगाड़ा तो कल मतदान के बाद पुन लॉटरी निकाली जाएगी जिससे अध्यक्ष का चुनाव होगा।

चौपालों पर चर्चा, कल पांच समितियों के चुनाव।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र की समस्त 31 सहकारी समितियों के चुनाव जारी है और गांवो में चौपालों पर इन चुनावों की जबरदस्त चर्चांए हो रही है। बता देवें पहले चरण के चुनाव संपन्न हो चुके है और कल दूसरे चरण में ऊपनी, दुलचासर, बरजांगसर, कितासर, ठुकरियासर में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुने जाएंगे परंतु ऊपनी, बरजांगसर, ठुकरियासर में निर्विरोध कार्यकारिणी व अध्यक्ष, उपाध्यक्ष चुन लिए गए है परंतु आधिकारिक नामों की घोषणा कल ही होगी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में विधायक गिरधारीलाल महिया ने अपने मत का प्रयोग किया।