Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20230509-WA0082
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 9 मई 2023। बार एसोसिएशन श्रीडूंगरगढ़ के चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गयी है। मीडिया प्रभारी एडवोकेट पुखराज तेजी ने बताया बार संघ के चुनाव 18 मई को होंगे व परिणाम भी इसी दिन आएंगे। वहीं मुख्य चुनाव अधिकारी कैलाशचंद्र सारस्वत ने वरिष्ठ सहायक चुनाव अधिकारी किशन स्वामी को नियुक्त किया है। स्वामी ने बताया कि आगामी 13 मई को सदस्यों द्वारा वार्षिक सदस्यता ली जाएगी 14 मई को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 15 मई को पर्चे दाखिल करवाने की तिथि होगी तथा 16 मई को नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी व अंतिम रूप से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की जाएगी। वहीं 18 मई को मतदान होगा व उसके तुरन्त बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किया जाएगा।