Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2024। लोकसभा चुनाव के तहत चुनाव आयोग द्वारा बीकानेर संसदीय क्षेत्र में नियुक्त व्यय अन्वीक्षण पर्यवेक्षक अजीत कुमार शुक्रवार को श्रीडूंगरगढ़ दौरे पर रहें। उपखंड अधिकारी कार्यालय में अजीत कुमार ने ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और चुनाव में सुचिता बनाए रखने के लिए सघन निगरानी रखने की बात कही। उपखंड अधिकारी उमा मित्तल ने उन्हें श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र संबंधी जानकारी दी व सभी बूथों के बारे में रिपोर्टिंग की। अजीत कुमार ने चेक पोस्टों का निरीक्षण किया व अधिकारियों को एक-एक वाहन की जांच करने के निर्देश दिए। इस दौरान तहसीलदार राजवीरसिंह कड़वासरा सहित अनेक सहायक रिटर्निंग अधिकारी कार्यालय से अनेक कार्मिक उनके साथ रहें।