Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 28 सितंबर 2023। आप किसान हो या व्यापारी, कामकाजी हो या नौकरीपेशा, महिला हो या पुरूष, युवा हो या बुजुर्ग, इन दिनों चुनावी चर्चा में व्यस्त है। आप सभी आज शाम 8 बजे अपने सभी कामों को छोड़कर फ्री रहें। क्योंकि आज क्षेत्र के विधायक गिरधारीलाल महिया से पूछने है आपको सवाल। जी हां, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्रवासियों के लिए प्रामाणिक व विश्वसनीय न्यूज चैनल श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स लेकर आया है इस चुनावी माहौल में हर एक को शामिल करने के लिए “रूबरू” कार्यक्रम, जिसमें आप सभी भागीदारी निभाए और आगामी चुनावों में रणनीति स्वयं बनावें। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज पर शाम 8 से 8.30 बजे तक रूबरू कार्यक्रम में होगा क्षेत्र के नेताओं के लाइव इंटरव्यू जिसमें पाठक कमेंट के माध्यम से संयमित भाषा में अपने सवाल नेताओं के सामने रख सकेंगे। आप अपने सवाल अपने नाम व गांव के नाम के साथ 9414917401 पर भी भेज सकते है।
मैनेज पत्रकारिता के दौर में प्रत्यक्ष पत्रकारिता का प्रयास।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चुनावी वर्ष में अनेकों अनाधिकृत लोगों द्वारा यूट्यूब, फेसबुक के माध्यम से स्वंय-भू पत्रकारिता की जा रही है। और न्यूज, इंटरव्यू, जनता का मन, सर्वे आदि के नाम पर सबंधित नेताओं से पैसे लेने, रिकॉर्डेड वीडियो में कांट छांट करने, एकतरफा बात दिखाने के आरोप भी लगते रहते हैं। ऐसे में श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा प्रमाणिकता के लिए लाईव इंटरव्यू के माध्यम से जनता की बात सीधी जनता के सामने करने का प्रयास इस रूबरू कार्यक्रम के माध्यम से किया जा रहा है। आप सभी क्षेत्र के समस्त समाचारों से जुड़ने के लिए आज ही श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के फेसबुक पेज को फॉलो जरूर करें और अपडेट रहें हर खबर।