Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 फरवरी 2026। पंचायती राज संस्थाओं व सरपंच चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी राजेश वर्मा ने शुक्रवार को एक आदेश जारी कर चुनाव मतपेटी व मशीनों से करवाने के निर्देश दिए है।
जारी आदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव 2026 में जिला परिषद एवं पंचायत समितियों के समस्त वार्डों का चुनाव इलेक्ट्रोनिकं वोटिंग मशीन (ईवीएम) से तथा पंचायत के सरपंच और वार्डपंच का चुनाव मतपेटी के माध्यम से संपन्न करवाने के आदेश दिए है। बता देवें गत दिनों से चुनाव प्रक्रिया मतपेटी से करवाने की सूचनाएं मीडिया में चल ही रही थी वहीं आज लिखित आदेश जारी हो गया है।