Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
08-vinod-giri
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जुलाई 2026। रविवार दोपहर करीब तीन बजे हाइवे पर एक स्लीपर बस काल बनकर दौड़ी। बस ने ओवरटेक के चक्कर में यूथ कांग्रेस कार्यालय के निकट तोलियासर दर्शन कर लौट रही एक बोलेरो को टक्कर मार दी। आमने सामने हुई भिड़ंत में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए और बस भी क्षतिग्रस्त हुई। बोलेरो सवार 8 जनें गम्भीर घायल हो गए। सभी घायलों को आपणों गांव श्रीडूंगरगढ़ सेवा समिति व डॉ. अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी व अन्य एम्बुलेंस से उपजिला अस्पताल लाया गया। गुसाईसर छोटा निवासी बोलेरो चालक 45 वर्षीय दानाराम जाट, सहित 45 वर्षीय अमिता पत्नी पुरषोत्तम शर्मा, अमिता का परिवार 28 वर्षीय विकास, 3 साल की निधि, 5 साल की शिवांगी, 28 वर्षीय प्रतीक्षा व आईना, 18 साल की मेघा घायल हुए। सभी घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया।

तीन ने दम तोड़ा, दो गम्भीर घायल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हादसे के बाद बुरी तरह से पिचक गई बोलेरो में से सेवादारों ने चालक दानाराम पुत्र मांगीलाल जाट व दो बालिकाओं को कड़ी मशक्कत के बाद निकाला। सभी को तत्परता से अस्पताल पहुंचाया। जान की कोशिशों के बीच बीकानेर पीबीएम पहुंचकर दानाराम जाट व 18 वर्षीय मेघा पुत्री पुरुषोत्तम शर्मा व 5 वर्षीय शिवांगी पुत्री विकास शर्मा की मृत्यु हो गई। वहीं अमिता सहित एक अन्य की हालत नाजुक है और दोनों आईसीयू में भर्ती है। वहीं एक अन्य भी गम्भीर घायल है और विशेष देखरेख में रखा गया है।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानन्द व अधिकारियों ने ली सुध, पहुंचे पीबीएम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। तीन मौत और पांच घायलों की सूचना मिलते ही बीकानेर पश्चिम के विधायक जेठानन्द व्यास भी ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टर एलके कपिल ने उन्हें घायलों व मृतकों के बारे में पूरी जानकारी दी। वहीं व्यास ने परिजनों को सांत्वना दी। अतिरिक्त जिलाकलेक्टर रीना भी पीबीएम पहुंची व घटना की जानकारी ली। श्रीडूंगरगढ़ थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव भी घटनास्थल पर पहुंचे व मौका मुआयना कर जांच की।

मची हलचल, छलक उठी पीड़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। रविवार को हुए हादसे के बाद क्षेत्र में हलचल मच गई और लोगों की पीड़ा छलक उठी। लगातार क्षेत्र में भीषण हो रहें भीषण हादसों के बाद सरकारी मशीनरी लगातार जांच, रिपोर्ट और मौका मुआयना की कार्रवाई कर रही है। अफसर आकर दुर्घटना स्थल देख कर कागजों में रिपोर्ट की इतिश्री कर देते है। धरातल पर दुर्घटनाओं के रोकथाम के प्रयास नाकाफी नजर आ रहें है। ऐसे में तीन मौतों के बाद अनेक संवेदनशील लोगों की पीड़ा छलक उठी और ट्रॉमा सेंटर निर्माण, हाइवे फोरलेन किये जाने, स्पीड बेरियर स्थापित करने, स्लीपरों बसों पर लगाम लगाने, लापरवाह वाहन चालकों के लाइसेंस संस्पेंड करने की कार्रवाई के लिए आवाज उठाई गई।
“स्थानीय विधायक किसी के घर का चिराग बुझ जाने की पीड़ा को समझे, हम विधायक से हाथ जोड़ कर प्रार्थना करते है कि क्षेत्र के जनता की सुरक्षा के लिए अपनी राजनीति परे रखे और ट्रॉमा सेंटर का निर्माण करवाए, जिससे घायलों को तुंरन्त ईलाज मिल सके।” युवा नेता
हरिराम बाना
“15 जून की जनसुनवाई में ट्रॉमा का नाम सुनकर भड़कने वाले नेता इस पीड़ा को समझे जब एक ही घर के लोग अकाल मौत का शिकार बन जाते है। सत्ता के मद से बाहर निकलकर जनता के हित में विचार तो करे और ट्रॉमा निर्माण का कदम उठावें”
युवा नेता डॉ विवेक माचरा।
“ऐसे हादसे व्यथित कर देते है, हालांकि दुर्घटना के बाद गोल्डन आवर में घायलों को बचाने के लिए जी जान लगा देने वाले सेवादार भी ऐसे दर्दनाक हादसे देखकर परेशान होते है। क्षेत्र में ट्रॉमा सेंटर की सख्त जरूरत है। ”
जतनसिंह राजपुरोहित
अध्यक्ष आपणो गांव सेवा समिति।  (ये तीनों मौतें रविवार करीब साढें चार बजे हो गई थी, लेकिन परिजनों की शोक-संतप्तता को देखते हुए पूरी खबर का प्रकाशन अब किया गया है।)  घटना का वीडियो देखने के लिए क्लिक करें इस लिंक पर:- https://www.facebook.com/share/r/1DFECmk9eB/

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। विधायक बीकानेर पश्चिम जेठानन्द व्यास पहुंचे पीबीएम।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कड़ी मशक्कत से निकाला बोलेरो में फंसे ड्राइवर को, हुई चालक की मौत।