Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2026-02-23 at 08.55.29
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 23 फरवरी 2026। कृषि विभाग ने गत वर्ष नकली खाद बीज और कीटनाशी की बिक्री और खाद की कालाबाजारी की शिकायतों पर कृषि आदान विक्रेता फर्मों की जांच का अभियान चलाया था। इसमें अनेक स्थानों पर विभाग के अधिकारियों ने नकली होने के संदेह में आदान जब्त कर कार्रवाई की थी, इस दौरान और भी अनियमितताएं पकड़ी गई। इन मामलों में पुलिस थाना में मामले भी दर्ज करवाए गए। अब विभाग ने पुलिस की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिले भर में 8 फर्मों के खाद बीज और कीटनाशी विक्रय के लाइसेंस 14-14 दिन के लिए निलम्बित किए है। साथ ही एक मामले में लाइसेंस प्राप्त करने के लिए एमीजएसयू विश्वविद्यालय की फर्जी अंकतालिका का उपयोग करने पर इस फर्म के तीनों लाइसेंस निरस्त कर दिए है।
संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार मदनलाल ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ कृषि मंडी में स्थित दुकान वीर तेजा एग्रो एजेंसी की दुकान में अनियमितता पकड़े जाने पर उवर्रक पंजीयन प्रमाण पत्र और कीटनाशी अनुज्ञा पत्र निलम्बित किया गया है। वहीं अन्नदाता एग्रो एजेंसी गंगानगर रोड बीकानेर का कीटनाशी व बीज लाइसेंस निलम्बित, केसरीचंद उदयचंद फर्म के खिलाफ पुलिस जांच में आरोप प्रमाणित होने पर उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित, जमींदारा किसान सहकारी सेवा समिति लिमिटेड फर्म समतानगर का पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित, गोदारा एग्रो एजेंसी बीछवाल का पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित, किए गए है। संयुक्त निदेशक मदनलाल ने बताया कि नोखा की फर्म सारिका एग्रो एजेंसी को जारी बीज अनुज्ञापत्र व कीटनाशी अनुज्ञापत्र एवं उर्वरक पंजीयन प्रमाण पत्रों को निरस्त कर दिया गया है। इस फर्म के ऑनर ने फर्जी अंकतालिका से लाइसेंस जारी करवा लिए थे। इस पर तीनों लाइसेंस निरस्त करने के साथ एमजीएसयू की अंकतालिका फर्जी जारी करवाने के आरोप में पुलिस में मामला दर्ज करवाने के लिए विश्वविद्यालय को पत्र लिखा गया है।