Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
WhatsApp Image 2025-03-30 at 13.10.36
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 मार्च 2025। क्षेत्र के गांव मोमासर में दिखणादा मोहल्ला (होली धोरा बास) के वार्ड 12, 13, 16, 17, 18, 19 व 11 का कुछ भाग की तीन हजार से अधिक लोग लंबे समय से पेयजलापूर्ति की समस्या से जूझ रहें थे। ऐसे में ग्रामीणों ने कई नेताओं से बार बार संपर्क किया और अंतत: आज नववर्ष के पहले दिन यहां नए ट्यूबवेल का निर्माण कार्य प्रारंभ करवा दिया गया है। कार्य प्रारंभ होने पर ग्रामीणों ने प्रधान सावित्री देवी व प्रतिनिधि केसराराम गोदारा का आभार जताया। ग्रामीणों ने पंचायत समिति के विकास अधिकारी मनोज धायल का भी आभार जताया। गांव के विजय कुमार माली, मनफूल गोदारा, तेजपाल सारण लंबे समय से इस ट्यूबवेल के निर्माण के लिए प्रयासरत थे। इस दौरान बड़ी संख्या में मोहल्लेवासी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहें। यहां जुगराज संचेती, गोपाल गोदारा, पवन सैनी, अमराराम सिंवल, राजू मेघवाल, भागूराम मेघवाल, प्रभुराम गोदारा, खिंयाराम गोदारा, आसुराम, मनोज संचेती, मुकेश नाई, सोहन मेघवाल, भागूराम मेघवाल, नेतराम गोदारा, नौरंग बेरा, रतनसिंह, राजू मेघवाल, सुरजाराम ढोली, बुधाराम सहू, गणेश दर्जी, मांगीलाल गिवारिया, किशोर सिंह, श्रवण नायक, चननाराम सुथार आदि मौजूद रहें।

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस। मोमासर में ट्यूबवेल का कार्य शुरू, जताया प्रधान का आभार।