Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में पेयजल संकट से जूझ रहे नागरिकों का इस गर्मी हाल बेहाल है और विधायक गिरधारीलाल महिया ने बताया कि वे पेयजल समस्या दूर करने के पुरजोर प्रयास कर रहें है। महिया ने नई पाइपलाइनें बिछाने के लिए निर्देश जारी किए है व  उच्चाधिकारियों से संसाधनों की आपूर्ति की मांग की है। विधायक लोक सेवा केंद्र से जारी प्रेस नोट में महिया ने शहर में पेयजल व्यवस्थाओं के सुधार करवाने की बात कही है। विधायक ने शहर में पेयजल समस्याओं का सर्वे कर पुरानी लाइनों को बदलने एवं नई लाइनों की आवश्यकता वाले स्थानों को शीघ्रताशीघ्र चिन्हित करके संसाधनों के अनुरूप कार्य शुरु करने के निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिए है। महिया के निजी सहायक संदीप चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि विधायक द्वारा शहरी क्षेत्र के वार्ड नं. 1 कालूबास का ट्यूबवेल दुरस्त करवा सप्लाई सुचारू24 व 25 के लिए भी कार्रवाई के निर्देश दिए गए है। जैसलसर, गांव अमृतवासी, बापेऊ,शेरुणा गांव का नाथजी बगीची ट्यूबवेल भी दुरस्त करवाए गए है। विधायक महिया ने बताया कि ग्राम सोनियासर मीठियां, लालासर व सतासर में खराब पड़े ट्यूबवेल को को अति शीघ्र ठीक करवाने के निर्देश दिए गए है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कस्बे के वार्ड 1 में दुरस्त किया ट्यूबवेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बापेऊ नाथ जी का धोरा, चलवाया ट्यूबवेल।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। वार्ड 24 व 25 में नई पाइपलाइन व नए जलहोद निर्माण के लिए ज्ञापन देते वार्डवासी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। शेरुणा साई मौहल्ले में ट्यूबवेल दुरस्त करते विभाग के कर्मचारी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जैसलसर में ट्यूबवेल दुरस्त करते कर्मचारी।