Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 दिसबंर 2022। भाजपा द्वारा राज्य भर में जनआक्रोश यात्रा को जनता से जोड़ने के लिए प्रयास किए जा रहे है और जिले भर में भी भाजपा ने अपना पूरा जोर इस यात्रा को जनता से जोड़ने में लगा दिया है। लेकिन भाजपा देहात जिलाध्यक्ष के गृह क्षेत्र श्रीडूंगरगढ़ से आज जनाक्रोश यात्रा की शुरूआत फिखी ही रही। यात्रा विधानसभा क्षेत्र के गांव पूनरासर के हनुमान दर्शन के बाद जनाक्रोश यात्रा शुरू हुई एवं शुरूआत पर भाजपा के पदाधिकारी व नेता ही दिखे। यात्रा को जनता से जोड़ने के प्रयास नहीं किए गए है जिससे यात्रा अपने उद्देश्य में भी असफल होते नजर आ रही है।
शिकायत पेटी में शिकायत डालने का आह्वान।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। देहात जिलाध्यक्ष ताराचंद सारस्वत की अगुवाई में यात्रा का आरंभ किया गया है। सारस्वत ने राज्य सरकार के खिलाफ शिकायतें शिकायत पेटी में डालने का आग्रह जनता से किया है। यात्रा को हरी झंडी दिखाने महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पूर्व प्रधान छैलू सिंह शेखावत, जिला महामंत्री कुंभाराम सिद्ध, ओबीसी मोर्चा जिलाध्यक्ष भंवरलाल जांगिड़ मौजूद रहें। इसके अतिरिक्त किशन गोदारा, बृजलाल तावनियाँ बिग्गा, बजरंगलाल सारस्वत, संयोजक रामनिवास महिया, विक्रम सिंह सत्तासर, गिरधारीलाल गोदारा, रामनिवास बिश्नोई, गंगाधर शर्मा, हेमनाथ जाखड़, शिव स्वामी, जगदीश पूनरासर, मुरलीनाथ सिद्ध, उत्तम नाथ, मांगीलाल गोदारा, भागीरथ सिंह झंझेऊ, महेंद्र सिंह लखासर, मोहन कुलडिया, आदि शामिल हुए। वहीं शहर में देवनारायण मंदिर से निकली। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ शहर में चेयरमैन मानमल शर्मा, वाइस चेयरमैन बंशीधर सुथार, शहर अध्यक्ष महावीर प्रजापत, पार्षद विनोद गिरी गुसाईं, महेश राजोतिया, संजय शर्मा, पार्षद जगदीश गुर्जर, अरुण पारीक, श्याम पुरोहित, पवन उपाध्याय, गोपाल प्रजापत, विक्रम सिंह, भरत सुथार, लोकेश गौड़, चांद सेठिया, वेद प्रकाश, रामसिंह, हेमराज बरडिया, भवानी प्रकाश तावनियां, महेंद्र राजपूत, भवानी सिंह, रामकिशन दर्जी, पवन इंदौरिया, प्रिशु स्वामी, गौरी शंकर माली, फूसाराम पारीक, सांवरमल शर्मा, अशोक माली उपस्थित रहें। यात्रा कल कालू बास, मोमासर बास, बिग्गा बास में यात्रा निकलेगी उसके बाद देहात में जन आक्रोश का रथ जायेगा।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। भाजपा ने पूनरासर मंदिर में दर्शन कर निकाली जनाक्रोश यात्रा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। जनता नहीं आई नजर जनाक्रोश यात्रा में, नजर आई भाजपा आक्रोश यात्रा।