Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2022। शैक्षिक व रोजगार समाचार पढें एक साथ एक नजर में, आप क्षेत्र के प्रामाणिक व विश्वसनीय समाचारों सहित सभी जरूरी समाचारों के लिए जुड़े श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ और रहें अपडेट हर उस खबर से जो है आपके लिए खास।
आई.टी.आई. में प्रवेश 29 अगस्त तक।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आईटीआई में प्रवेश की तिथि बढा दी गई है और अब विद्यार्थी राजकीय व प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रवेश के लिए 29 अगस्त तक प्रवेश पोर्टल पर आवेदन कर सकते है। क्षेत्र के रमन आई. टी. आई. के निदेशक कुम्भाराम घिंटाला ने बताया कि आई. टी. आई में प्रवेश की अन्तिम तिथि 29 अगस्त 2022 हो गई है। उन्होंने बताया कि आई. टी. आई. में प्रवेश लेकर विद्यार्थी प्रशिक्षण के साथ दो वर्ष में 12वीं भी कर सकेंगे और ड्यूल कोर्स में छात्र छात्राओं को दोहरा लाभ मिलेगा। छात्र कार्यशील दक्षता के साथ 12वीं कर सकते है। घिंटाला ने कहा कि आज के समय में इलैक्ट्रीशियन कोर्स का महत्व भी बढ़ता जा रहा है और इस बात की पूरी संभावना है कि दो तीन वर्षों में इलैक्ट्रिकल व्हीकल की मांग ओर भी अधिक बढ़ेगी। क्योकि इन व्हीकल का मेटिनेन्स खर्चा बहुत कम है। इसलिए विद्यार्थी रोजगारोन्मुख शिक्षा का महत्व समझते हुए इलैक्ट्रिशियन कार्य सिखने के लिए आई. टी. आई. में प्रवेश लेवें। इस साल विद्यार्थियों के प्रवेश के लिए ये अंतिम अवसर है।
अग्निवीर सामान्य ड्यूटी (महिला) भर्ती 14 दिसम्बर से जोधपुर में।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अग्निवीर सामान्य ड्यूटी महिला सेना पुलिस की भर्ती राजकीय शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय जोधपुर में 14 से 20 दिसंबर तक होगी। भर्ती निदेशक कर्नल अमित शर्मा ने बताया कि सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन पंजीकरण करना अनिवार्य है। राजस्थान के सभी उम्मीदवार 9 अगस्त से 7 सितबंर तक www.joinindianarmy.nic.in पर आवेदन कर सकते है।

पीटीईटी: बीएबीएड कॉलेजों का आवंटन 28 अगस्त को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पीटीईटी चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीएबीएड उवं बीएससी बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग के प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी हो गई है। अभ्यर्थियों को 24 अगस्त तक ऑनलाइन महाविद्यालय का चयन करना था। अब इन विद्यार्थियों को वरीयता के आधार पर महाविद्यालयों के आवंटन की सूचना 28 अगस्त को पीटीईटी की वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी।
इंजीनियरों के 18 पदों पर ऑनलाइन आवेदन 29 से।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा स्वायत्त शासन विभाग में सहायक अभियंता सिविल के 41 पद, राजस्व अधिकारी ग्रेड सेकंड के 14 पद तथा अधिशासी अधिकारी ग्रेड 4 के 67 पद भर्ती के लिए बुधवार को विज्ञापन जारी किया गया है। इन पदों के लिए अभ्यर्थी 29 अगस्त से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 27 सितंबर की रात्रि 12 बजे तक आवेदन किए जा सकेंगे।