Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00100
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 दिसम्बर 2022। वर्तमान भागमभाग और आर्थिक दृष्टिकोण की व्याप्कता के कारण बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक ही सीमित रखा जा रहा है ऐसे में शिक्षा एवं संस्कारों के समन्वय से बनने वाली विद्या का आने वाली पीढ़ी में प्रसार किया जाए। इस उद्देश्य के साथ सेवा के ध्येय से क्षेत्र में आर्यस्थली विद्यापीठ का शिलान्यास शुक्रवार को किया गया। संचालक आर्य अमित स्वामी ने बताया कि आर्यस्थली प्रांगण को क्षेत्र के पहले इको फ्रेंडली विद्यालय के रूप में विकसित किया जाएगा एवं आधुनिक विषयों के साथ साथ प्राचीन भारतीय विद्या एवं संस्कारों को भी पाठयक्रम में शामिल किया जाएगा। शिक्षा सत्र 2023 से हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों माध्यम में प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा। क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर गांव बेनिसर स्टैंड से 300 मीटर उत्तर दिशा में स्थित इस भूमि विद्यापीठ का शिलान्यास समाजसेवी ओमप्रकाश स्वामी ने किया। इस मौके पर बेनिसर सरपचं प्रतिनिधि बीरबलराम गोदारा, लखासर सरपंच प्रतिनिधि गोर्वधन खिलेरी, सुभाष शास्त्री, श्याम सुंदर सारस्वत, रामेंश्वरनाथ सिद्ध, सोहन गोदारा, धर्माराम खिलेरी, जिज्ञासु सिद्ध, रेंवतनाथ सिद्ध सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्धजनों की उपस्थिति रही।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों का सम्मान किया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। आर्यस्थली विद्यापीठ का शिलान्यास किया गया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। अतिथियों ने संचालक दी शिलान्यास की शुभकामनाएं।