Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 26 सितंबर 2020। हममें से ज्यादातर लोग खाना गर्म करके खाना पसंद करते हैं. लेकिन आपको शायद ही ये मालूम होंगा कि सभी चीजों को दोबारा गर्म करना सेहत (health) के लिहाज से अच्छा नहीं होता है. ऐसी कुछ चीजें है जिन्हें दोबारा गर्म करने पर वे हानिकारक हो जाती है. कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में आज हम आपको बातएंगे जिसे गर्म करने से बिलकुल बचना चाहिए. भले ही इसे ठंडा ही क्यूं ना खाना पड़े लेकिन इसे गर्म बिलकुल ना करें.

पालक
पालक (spinach) को दोबारा गर्म करके खाना कैंसर का कारण भी हो सकता है. इससे कैंसर (cancer) होने का खतरा बढ़ जाता है. इसमें मौजूद नाइट्रेट दोबारा गर्म करने के बाद कुछ ऐसे तत्वों में बदल जाते हैं जिससे कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है.

मशरूम
कोशिश की जानी चाहिए कि मशरूम (mushroom) हमेशा फ्रेश ही खाए जाएं. ये प्रोटीन का खजाना होता है लेकिन दोबारा गर्म करके खाने से इसके प्रोटीन का कॉम्पोजिशन बदल जाता है और ये हानिकारक हो सकता है.

आलू
आलू (potato) स्वास्थ्यवर्धक होते हैं लेकिन अगर इन्हें बनाकर बहुत अधिक देर तक रख दिया जाए तो इनमें मौजूद पोषक तत्व समाप्त हो जाते हैं. इसे दोबारा गर्म करके खाने से पाचन क्रिया पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

अंडा
अंडे (egg) को दोबारा गर्म करके खाना हमेशा नुकसानदेह होता है. अंडे में मौजूद प्रोटीन दोबारा गर्म करने के बाद विषाक्त हो जाता है.

चुकंदर
चुकंदर को कभी भी दोबारा गर्म करके नहीं खाना चाहिए. ऐसा करने से इसमें मौजूद नाइट्रेट समाप्त हो जाता है. अगर चुकंदर ज्यादा बन भी गया है तो इसे फ्रिज में रख दें और अगली बार खाने से कुछ घंटे पहले बाहर निकालकर रख दें और बिना गर्म किए खाएं.