Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
news123
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइमस 22 सितबंर 2021। श्रीडूंगरगढ़ की जनता वैक्सीन का एक सप्ताह से बेसब्री से इंतजार कर रही है और बीकानेर में मंगलवार को व्यास कॉलोनी में पति-पत्नी पॉजिटिव आने से अब नागरिकों की चिंताएं बढ़ने लगी है। बीकानेर में पांच एक्टिव केस होने के साथ ही अब युवाओं को भी टीकाकरण याद आने लगा है। आज बड़ी संख्या में नागरिक टीकाकरण के बारे पूछताछ कर रहें है। बता देवें क्षेत्र में गत 15 सितबंर को 11 स्थानों पर 1900 टीके लगाए गए थे तथा 17 सितबंर को एक स्थान ठुकरियासर में मात्र 70 डोज लगाए गए थे। अब बड़ी संख्या में नागरिक कोविशील्ड व कोवैक्सीन के दूसरे टीके का भी इंतजार कर रहें है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बड़ी संख्या में नागरिकों को प्रथम टीके की समयसीमा पूरी हो जाने से अपनी दूसरी डोज लगवाने का इंतजार है। ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. संतोष आर्य ने बताया कि जिले में फिलहाल वैक्सीन है ही नहीं और जैसे ही वैक्सीन प्राप्त आएगी तो मात्रा के हिसाब से टीकाकरण शिविर आयोजित किए जाएंगे।