Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 15, 2026
IMG-20250731-WA0078
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 जुलाई 2025। बीदासर रोड पर स्थित निर्माणाधीन महर्षि दयानंद सरस्वती छात्रावास विकास समिति की बैठक एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य की अध्यक्षता में छात्रावास में गुरूवार को आयोजित की गई। बैठक में समाज की शिक्षा व्यवस्था, नव निर्मित बालिका छात्रावास भवन उद्घाटन, सामाजिक समस्याओं पर चर्चा की गई। इस दौरान श्रीडूंगरगढ़ निवासी सम्पतराम पुत्र खेताराम दुसाद व धीरदेसर चोटियान निवासी पूर्व सरपंच मेघराज पुत्र गोरूराम चोटिया ने छात्रावास में 2.81 लाख की लागत से एक एक कमरा निर्माण की घोषणा की। वहीं निर्मित कमरों में बेड, टेबल कुर्सी, गद्दा, बेडशीट, तकिया हेतु लिखमीसर दिखणादा के भींवराज डेलू व मोमासर के पन्नीदेवी पत्नी सुरजमल डेलू की स्मृति में परिवारजनों ने सहयोग राशि सौंपी। वहीं धीरदेसर चोटियान निवासी शारदा चोटिया ने अपनी सास फुसीदेवी चोटिया की स्मृति में कमरा निर्माण की राशि कमेटी सदस्यों को सौंपी। मोमासर के पन्नाराम भामूं की स्मृति में परिजनों ने सोलर इन्वेटर का लोकार्पण छात्रावास में किया। बैठक में समाज के प्रत्येक व्यक्ति की संस्था में भागीदारी हेतु 11- 11 हजार रुपये न्यूनतम राशि के 5-5 सदस्य जोड़ने की घोषणा धूड़ाराम डेलू, धर्मपाल बांगड़वा, कुम्भाराम गोदारा ने की। बैठक में एडवोकेट श्याम सुन्दर आर्य ने दानदाता परिवारों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज एवं राष्ट्र की परिस्थितियों को देखते हुए भावी पीढ़ी के लिए परिवर्तनकारी प्लेटफॉर्म छात्रावास के रूप में तैयार है। बैठक में धूड़ाराम डेलू, लक्ष्मणराम खिलेरी, भंवरलाल गोदारा, कुम्भाराम गोदारा, हरिराम सारण आदि ने विचार रखे। आय व्यय का अनुमोदन संस्था के मंत्री सुशील सेरडिया ने 2.85 करोड़ की आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया, जिसका अवलोकन कर सर्व सम्मति से अनुमोदन किया। बैठक में हड़मानाराम भाम्भू, श्रवणराम जाखड़, मोडाराम तरड़, मेघराज चोटिया, शारदा चोटिया, पीथाराम सारण, रेखाराम लुखा, रेवंतराम चौधरी, रामचन्द्र गोदारा, धर्मपाल बांगड़वा, भंवरलाल खिलेरी, गणेशाराम पोटलिया, सम्पतराम दुसाद, नरेन्द्र कुमार आर्य, हंसराज गोदारा, तोलाराम सिहाग, रामचन्द्र गीला, सहिराम सायच, राजकुमार डेलू, हरिराम डेलू, श्रवणराम जाखड़, हनुमान महिया, सुभाष भाम्भू, किशनाराम गोदारा, भींयाराम लुखा, गोपालराम खिलेरी, भैराराम लुखा, सत्यनारायण, हेतराम, शेराराम जाखड़, अमराराम डेलू, प्रभूराम सहू, हरलाल भाम्भू, दयानन्द बेनीवाल, संगीता बेनीवाल, रामनिवास जाखड़ आदि उपस्थित रहें। छात्रावास अधीक्षक श्रवण कुमार भाम्भू ने सभी का आभार प्रकट किया।