Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
WhatsApp Image 2026-02-15 at 11.58.27
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 15 फरवरी 2026। क्षेत्र में एक निर्माणाधीन ट्रांसमीशन लाइन के टॉवर कार्य से अज्ञात चोरों ने 10 टन से अधिक लोहे के पार्टस और नट बोल्ट चोरी कर लिए है।
टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड में एचआर एडमिन के पद पर कार्यरत 25 वर्षीय अमित कुमार पुत्र बाबूलाल मीणा निवासी बिग्गाबास रामसरा ने पुलिस को बताया कि गत 21 सितंबर 2025 को वह कंपनी अधिकारी के साथ साइट पर गया तो गांव लाधड़िया के पास चल रहें टावर के काम से अज्ञात चोरों ने टॉवर के 4 टन वजनी लोटे के पार्ट, नट, बोल्ट चोरी कर ले गए। वहीं 17 जनवरी 2026 को इसी रूट पर गांव उदरासर के पास बन रहें टावर से एल्यूमिनियम का 2130 मीटर तार, 1.5 नट बोल्ट, 3 टन टावर के पार्टस चोरी मिले। परिवादी की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुरेश कुमार को सौंप दी है।