Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 1 अक्टूबर 2022। त्योहारी सीजन में शहर में एक ज्वेलर्स की दुकान पर शातिर अंदाज में एक युवक ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। शहर के गौरव पथ पर दुकान करने वाले रिद्धकरण पुत्र झंवरीमल सुनार की श्रीजसनाथ ज्वेलर्स दुकान में आज दोपहर 1.10 बजे एक अज्ञात युवक टोपी लगाकर मादलीया लेने पहुंचा। दुकानदार रिद्धकरण ने बताया कि उस युवक ने एक चांदी का मादलीया खरीद कर ले जाने के पांच मिनट बाद वापस आया और एक ओर मादलीया लिया उसके बाद उसने सोने की पत्ती दिखाने की मांग की। देखते ही देखते युवक ने दुकानदार की आंखों में धूल झौंक दी और दुकान से तीन सोने के मंगलसुत्र पेंडल व एक जोड़ी टोपस उठाकर ले गया। दुकानदार ने बताया कि इन सभी रकमों का बाजार मूल्य 80 हजार से अधिक है। पार्थी ने थानाधिकारी को भी पत्र देकर तुंरत कार्रवाई की मांग की है और सामान बरामद करवाने की गुजारिश की है। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज निकाल कर जांच प्रारंभ कर दी है।