Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 25 अगस्त 2022। दुलचासर में जनप्रतिनिधि व भामाशाहों ने आगे आकर लंपी रोग से पीड़ित गौवंश के लिए दवाएं प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय में दी है। बुधवार को सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया, उपसरपंच श्याम ओझा व सत्यनारायण मूंधड़ा द्वारा दवाएं जनसहयोग के लिए चिकित्सकों को सौंपी गई। कार्यक्रम में डा. सुभाष घारू ने इस बीमारी के बारे में सभी पशुपालकों को जानकारी दी और इसके बचाव, उपचार व प्रबंधन के बारे में विस्तार से समझाया। सरपंच प्रतिनिधि मोडाराम महिया ने आश्वासन दिया कि इस संकट की घड़ी में पशुचिकित्सालय को किसी प्रकार की कमी आने नहीं देंगे। उपसरपंच श्याम ओझा ने कहा कि गांव का जन जन गौमाता की सेवा के लिए तत्पर है। सत्यनारायण मूंधड़ा ने कहा कि बेसहारा पशुओं के इलाज के लिए पूरे प्रयास किए जाएंगे और दवाओं की कमी ग्रामीण मिलकर पूरी करेंगे। इस दौरान मालाराम, रेवंतराम, धर्मेंद्र स्वामी, पदमसिंह, देवीसिंह, मनोज महिया, रामनारायण, मदनसिंह, भंवरलाल महिया, कोजाराम, भंवरदास, पोकरराम, बलूसिंह, मनोज नाई, जसवंत सिंह, रेवंतराम बुरडिया, बजरंग सुथार, नानूराम महिया, जगदीश बुरडिया, श्रवण सिंह, गणेशाराम शर्मा, भेराराम भांभू, रामरख बुरडिया, महेंद्र सिंह, विजयसिंह, शिवलाल बुरडिया, हड़मनाराम, रामलाल सुथार, ओमप्रकाश जाजड़ा, बालचंद सुथार, रामनिवास ओझा, जैसाराम भार्गव, जगदीश बुरडिया, पेमाराम महिया, देवकिशन सुथार, भंवरलाल, प्रदीप सिंह, भोमाराम ब्राह्मण, मोहनलाल सुथार, अमरचंद, भवानी सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहें। कार्यक्रम में पशुधन सहायक कानाराम यादव ने जनप्रतिनिधियों व भामाशाह सहित कार्यक्रम में भाग लेने वाले पशुपालकों का पशुपालन विभाग की ओर से आभार जताया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुलचासर में ग्रामीणों को दी लंपी की पूरी जानकारी।

बाडेला में गौसेवार्थ युवा संगठन ने गौशाला में पिलाया काढ़ा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में गौसेवार्थ युवा संगठन ने गिरधर गोपाल गौशाला की सभी 300 गौवंश को आयुर्वेदिक काढ़ा पिलाया। पशुचिकित्सक आदूराम सिहाग की देखरेख में आयुर्वेदिक काढ़ा बनाया गया व प्रति गौवंश को निश्चित मात्रा में दिया गया। इस दौरान सेवा में सरपंच प्रतिनिधि हेमाराम खिलेरी, मूलाराम सारण, बाबूलाल ज्याणी, जयपाल ज्याणी, शयाम सुन्दर मोहन गोदारा, सिताराम ज्याणी, सुरेश राईका, चेनाराम ज्याणी, शंकर ज्याणी, प्रदीप गोदारा, अशोक गोदारा, ईशर ज्याणी, दयाल नाई, गिरधारी नाई, कालूराम सारण, रामस्वरूप ज्याणी, प्रकाश नायक, राधा किसन, पुनम ने सहयोग किया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बाडेला में गौवंश को पिलाया काढा।

बापेऊ गौशाला में हनुमान चालीसा के पाठ कर गौवंश को खिलाए लड्डू।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गौवंश को लंपी रोग से बचाने और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बुधवार को श्रीपुरूषोत्तम गौसेवा समिति बापेऊ में 300 गौवंश को आयुर्वेदिक लड्डू खिलाएं गए। समिति के अध्यक्ष व गायक कलाकार मालाराम सारस्वा ने बताया कि गौ सेवी ग्रामीणों के सहयोग से गौशाला के सभी गौवंश को लेकर हल्दी, घी-शक्कर, नीम गिलोय, कालीमिर्च आदि सामग्री से विशेष आयुर्वेदिक लड्डू बनाएं गए व गौवंश को खिलाएं। सभी श्रद्धालुओं ने गौवंश की सुरक्षा के हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ भी किए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव बापेऊ में बनाएं गौसवियों ने लड्डू।

श्रीडूंगरगढ़ में अनेक संगठन कर रहें है गौ सेवा।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्री गौसेवा समिति के कार्यकर्ता लगातार दवाई युक्त रोटियां बना रहें है और गौवंश को खिला रहें है। समिति के स्वयंसेवक बेसहारा गौवंश के घाव पर दवा पट्टी के कार्य भी कर रहें है। सेवा परमोधर्म ग्रुप ने गौवंश के लिए औषधियों युक्त लड्डू बनाकर बेसहारा पशुओं को खिलाए।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीगौसेवा समिति के स्वयंसेवक दे रहें है लंपी पीड़ित गौवंश को धुणी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा परमोधर्म ग्रुप के स्वयंसेवकों ने बनाएं लड्डू।