Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
sri-news-banner
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 12 मार्च 2024। श्रीडूंगरगढ़ अंचल में विद्युत विभाग के बकाया बिलों की वसूली विभाग के लिए खासी मशक्कत वाला काम हो गया है। दिसंबर से मार्च के प्रथम सप्ताह तक क्षेत्र में 100 से अधिक ट्रांसफार्मर उतार कर विभाग ने कनेक्शन काट दिए है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 31 मार्च तक बकाया बिलों की रिकवरी के लिए बीकानेर से विशेष टीम भी लगाई गई है। कनेक्शन काटने व ट्रांसफार्मर, मीटर उतारने की कार्रवाई सख्ती के साथ होगी। विभागीय अधिकारियों ने रिकवरी के लिए आदेश दिए और पूरी तरह से अम्ल में लाने के निर्देश दिए है। कार्मिकों की विभिन्न टीमें गांवो की रोही में बकाया बिल भरने की बात किसानो से कहते हुए अधिक बकाया होने पर ट्रांसफार्मर उतार रही है।

कृषि कनेक्शन पर 50 हजार, घरेलू पर 10 हजार से अधिक बिल बकाया तो गिरेगी गाज।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र में कृषि कनेक्शनों पर  50 हजार से अधिक बकाया होने पर कनेक्शन काटे जाने की कार्रवाई की जाएगी वहीं घरेलू कनेक्शनों पर 10 हजार से अधिक बिल बकाया होने पर कनेक्शन मार्च माह में काट दिए जाएंगे। बता देवें विभाग की टीमों ने क्षेत्र में दिसबंर माह से अब तक 100 से अधिक ट्रांसफार्मर उतार दिए है। विभागीय अधिकारी राजकीय कोष में हो रहें भारी नुकसान के चलते लगातार उपभोक्ताओं से बिल भरवाने की बात कह रहें है। ऐसे में बिल नहीं भरने वाले किसान भी फसलों की सिंचाई के लिए खासा परेशान हो रहें है। किसान नेताओं से राहत की मांग करते हुए शिकायत भी कर रहें है।

19 करोड़ से अधिक बकाया, जिले में दूसरा स्थान।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ उपखंड में बिजली विभाग के 19 करोड़ 22 लाख से अधिक राशि के बिल बकाया है। ये जिले में दूसरे स्थान पर है और पहले स्थान पर नोखा उपखंड के तीन कार्यालयों में 21 करोड़ 50 लाख बकाया है वहीं श्रीडूंगरगढ़ में एईएन प्रथम कार्यालय में 6 करोड़ 21 लाख, एईएन द्वितीय कार्यालय में 8 करोड़ 28 लाख तथा एईएन ऊपनी कार्यालय में 4 करोड़ 73 से अधिक बकाया है। विभाग अब रिकवरी पर ध्यान दे रहा है व बीकानेर से भी रिकवरी टीमें बनाकर वसूली के लिए भेजी जा रही है।

विधायक ने की मांग, सरकार ने दी राहत, जताया आभार।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बिजली उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग करते हुए विधायक ताराचंद सारस्वत ने सरकार को पत्र लिखा व उपमुख्यमंत्री के श्रीडूंगरगढ़ आने के दौरान मांग भी की। ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर से एमनेस्टी योजना के तहत किसानों व बिजली उपभोक्ताओं के कटे हुए बिलों में छूट प्रदान करने की राहत दी है। विधायक ने सरकार द्वारा जनहित में राहत देने के लिए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री व ऊर्जा मंत्री का आभार जताया है। बिजली विभाग से ली गई जानकारी के अनुसार इस योजना में 31 मार्च 2023 से पहले कटे हुए बिजली कनेक्शनों में जिन लोगों ने कनेक्शन नहीं जुड़वाए है उन्हें इस राहत का लाभ मिल सकेगा। ऐसे उपभोक्ता एकमुश्त राशि जमा करवाते है तो उन्हें शत प्रतिशत ब्याज और पैनेल्टी में छूट दी जाएगी। विभाग ने बकाया बिलों का भुगतान करने की अपील भी उपभोक्ताओं से की है। विधायक ताराचंद सारस्वत ने कहा कि वे सरकार से 2024 के उपभोक्ताओं को भी शामिल करने का आग्रह करेंगे।

2024 के कनेक्शनों पर मिले छूट तो हो राहत।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सरकार द्वारा 2023 मार्च से पहले कटे कनेक्शनों में छूट की घोषणा की गई है। वहीं इस छूट में 2024 में काटे गए कनेक्शन छूट की परिधि से बाहर है। नागरिको का कहना है कि ऐसे में 2023 में काटे गए कनेक्शनों में अधिकांश जुड़वा लिए गए होंगे। फिलहाल क्षेत्र में 100 से अधिक कृषि कनेक्शन विभाग द्वारा बकाया बिल नहीं भरे जाने पर काट दिए गए है और योजना में 2024 के कनेक्शन शामिल हो सकें तो आमजन को राहत मिल सकेगी।