Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
8dff24f2-ec83-4847-a920-c17998f28598
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 जनवरी 2022। सूर्यनगरी एक्सप्रेस हादसे के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रणकपुर एक्सप्रेस, जम्मू तवी एक्सप्रेस, रानीखेत एक्सप्रेस, जोधपुर इंदौर एक्सप्रेस सहित विभिन्न यात्री गाड़ी अलग-अलग स्टेशनों पर अटकी हुई है। अनेक गाड़ियों का रूट बदला गया है। बता देवें पाली में आधी रात के बाद हुए हादसे के बाद हडकंप मचा हुआ है। हादसे के समय अधिकतर यात्री गहरी नींद में थे। अचानक तेज धमाके की आवाज आई और फिर लोग चीखने चिल्लाने लगे। इस हादसे में 20 जनों के घायल होने की सूचना है। जो सवारियां अपर बर्थ पर सो रहीं थी वे तेज आवाज के साथ नीचे आ गिरीं। किसी के सिर में चोट लगी तो किसी के हाथ पैरों में गंभीर चोटे आई हैं। इस हादसे की सूचना के बाद तत्काल जोधपुर जिले से राहत ट्रेन रवाना की गई। घायल यात्रियों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही कई ट्रेनों का रुट भी बदला गया। बताया जा रहा है कि पटरियों एक जगह से क्रेक होने के कारण तेज रफ्तार से दौड़ रही एक्स्प्रेस ट्रेन के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे अफसरों के साथ ही पुलिस के अफसर और चिकित्सा विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। रेलवे के अधिकारियों ने कहा कि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। हांलाकि कुछ सवारियों को घायल होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ की हालत गंभीर होने की भी जानकारी मिल रही है। रेलव के अधिकारियों ने कहा कि लापता लोगों की तलाश के लिए हैल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। लोग इन नंबरों पर अपने लोगों के बारे में जानकारी ले सकते हैं।
हेल्पलाइन नंबर जारी किए
जोधपुर
0291- 2654979(1072)
0291- 2654993(1072)
0291- 2624125
0291- 2431646
पाली मारवाड़
0293- 2250324
138
1072