Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
BIKE
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 31 अगस्त 2021। ओलम्पिक में मेडल लाने के बाद खिलाड़ियों ने देश के प्रत्येक नागरिक को गर्व के भाव से भर दिया था अब पैरालंपिक के खिलाड़ियों की सफलता ने तो खिलाड़ियों के सम्मान में चार चांद लगा दिए है। इन खिलाड़ियों की स्वर्णिम सफलता ने नागरिकों को प्रभावित किया है और हर घर व गांव में खेल के बारे में चर्चाएं व रूची नजर आने लगी है। राजस्थान की बेटी अवनी लेखरा सहित देवेंद्र झाझड़िया, सुंदर सिंह गुर्जर की जीत ने हर गांव के खिलाड़ियों को जोश से भर दिया है। क्षेत्र में बड़ी संख्या में आज छात्र, छात्राएं इनसे प्ररेणा ले रहें है व खेल में अवसर पर चर्चा भी कर रहें है। आज हमारे क्षेत्र के गांव लखासर व गुसाईंसर के खो-खो खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर खेलने के लिए चयन हुआ है और चारों ओर से ग्रामीण उन्हें बधाईयां दे रहें है। आदर्श स्कूल, गुसाईंसर बडा़ की चार छात्राएं पूनम स्वामी, पूजा नायक, पूजा सिहाग, सीता डेलू, तथा एक छात्र सुरेश खाती का राज्य स्तर पर खेलने के लिए चयनित हुई है। स्कूल स्टाफ ने चयनित छात्राओं व छात्र को बधाई देते हुए बेहतरीन खेल प्रदर्शन करने की शुभकामनाएं दी।