Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 2 अक्टूबर 2023। छोटे भाई से रंजिश रखने हुए बड़े भाई ने बेटे व पत्नी के साथ मिलकर उससे मारपीट की, बाड़े की साल के ताले तोड़ कर उसके औजार चोरी कर लिए, बाड़े की बाड़ में आग लगा दी। ये आरोप लगाते हुए छोटे भाई ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया है। आड़सर बास वार्ड 33 के निवासी परिवादी सांवरमल पुत्र भूराराम सुथार ने पुलिस को बताया कि उसका भाई रामेश्वरलाल व भतीजे रोहित ने 7 सितंबर की रात करीब 8.30 बजे बाड़े में घुसे व परिवादी के काम करने के औजार चोरी कर लिए व बाड़े की चारों ओर की बाड़ में आग लगा दी। लोगों ने राजीनामा करवा देने की बात कही परंतु 9 सितंबर को सुबह 7.45 बजे परिवादी अपने घर के बाड़े की तरफ जा रहा था। तभी रामेश्वरलाल उसका बेटा रोहित व उसकी पत्नी संतोष हाथों में डंडे व लोहे की रोड लेकर आए व उसे घेर लिया। आरोपियों ने उसे गालियां देते हुए मारपीट की और उसके कपड़े फाड़ दिए। रोहित ने परिवादी की शर्ट से 300 रूपए व डायरी भी छीन लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच एएसआई पूर्णमल को सौंप दी।