Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
0000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 6 मार्च 2026। नशे में एक पति ने अपनी ब्याहता पत्नी को जान से मारने की नियत से पीटा। पीड़िता के भाई व ताऊ ने आकर उसकी जान बचाई। विवाहिता ने थाने पहुंचकर पति व उसके मामा के बेटे भाई के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है।
आड़सर बास निवासी प्रियंका पत्नी विकास ने पुलिस को बताया कि 4 फरवरी 2023 में उसका विवाह आरोपी पति के साथ हुआ। आरोपी व उसके परिजन उसे शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते, जिससे परेशान होकर उसने 2025 में मामला दर्ज करवाया। आरोपियों ने आईंदा पीड़िता को तंग परेशान नहीं करने का वादा कर राजीनामा कर लिया। अब वह करीब 1 माह से आड़सर बास में अपने फूफांजी के मकान में किराए से रहने लगी। उसका पति दुर्व्यवहार करता व धमकिया देता। उसने बताया कि 4 मार्च 2026 की रात उसका पति नशे में अपने मामा के लड़के रामकिशन निवासी रीड़ी को साथ लेकर आया और गालियां देते हुए दोनों मारपीट करने लगे। पीड़िता के कान पर चोट लगी जिससे खून आने लगा और उसके सिर, गर्दन पर चोटें पहुंचाई, पीड़िता ने रात को ही मौके से भागकर पड़ौसी के यहां जाकर अपनी जान बचाई, और रात को ही करीब एक बजे उसके पिता व ताऊ आए तो आरोपी वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया व मामले की जांच एएसआई महेश कुमार करेंगे।