Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
IMG-20251008-WA0052
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 8 अक्टूबर 2025। चार दिन पहले सीकर जिले में गाड़ी से कुचल कर गाय को मारने का मामला अभी ठंडा नहीं पड़ा के श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र के गांव सेरुना में शराब के नशे में एक ड्राइवर में सड़क पर बैठी 5 गायों को कुचल दिया। मंगलवार देर रात करीब 12 बजे नेशनल हाइवे पर सेरुना स्टैंड के पास ही कंटेनर-ट्रक के ड्राइवर ने तेज और गफलत से गाड़ी चलाते हुए सड़क पर बैठी एक के बाद एक 5 गायों को कुचल दिया। हादसे के बाद भी ड्राइवर ने ट्रक नहीं रोका व ट्रक को बीकानेर की और भगा ले गया। हालांकि हादसे की जगह से थोड़ा ही आगे सेरुना पुलिस की नाकाबंदी भी थी और वहां तैनात हैड कांस्टेबल सत्यवीर, कांस्टेबल सांवरमल व ड्राइवर पवन शर्मा ने ट्रक का पीछा किया। इस दौरान उस ट्रक के पीछे चल रहे दूसरे वाहनो में सवार लोगों ने भी पुलिस का साथ दिया और गाड़ी आगे लगा कर ट्रक को रुकवाया। घटना के बाद वहां मौजूद लोगों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया। पुलिस ने गायों पर ट्रक चढ़ाने वाले ड्राइवर को भीड़ के चंगुल से छुड़ाया व ट्रक को जब्त कर थाने में खड़ा कर दिया है। ट्रक नागालेंड नंबर का है और इसमें इलेक्ट्रिक स्कूटी भरी हुई है।
आज होगा गायों का पोस्टमार्टम, ट्रक चालक गिरफ्तार।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। हाइवे पर देर रात हुए इस हादसे में चार गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया व एक गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस द्वारा आज चारों गायों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने शराब के नशे में धुत ट्रक चालक साजिद खान को गिरफ्तार कर लिया। ट्रक को जब्त कर सेरूणा थाने में खड़ा करवाया गया है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम भी मौके पर पहुंची व क्रेन की सहायता से गायों को सड़क से हटाया।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। नागालेंड नबंर के ट्रक कंटेनर में भरी है ई स्कूटी, चालक शराब नशे में धूत था।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। चार गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। पांच गायों को कुचल कर निकला ट्रक।