Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000000000000000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 13 मार्च 2025। गांव तोलियासर के भैरव मंदिर प्रांगण में एक दिन व हनुमान मंदिर में करीब 15 दिन चंग धमाल का पूरी तरह से पारंपरिक आयोजन होली के मौके पर किया जाता है। पारंपरिक परिधानों में सज धज कर युवक पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ चंग बजाते हुए धमाल गाते है और नृत्य करते है। पूरा आयोजन पूरी तरह से नशामुक्त किया जाता है। बुजुर्गों ने नशामुक्त आयोजन की नसीहत दी और ग्रामीण उसे निभाते हुए चंग धमाल का आनंद लेते है। गांव की महिलाएं भी दर्शक के रूप में बड़ी संख्या में शामिल होती है। उनके लिए पृथ्क व्यवस्थाएं भी की जाती है। बुधवार को भैरव मंदिर में आयोजन के दौरान आयोजकों द्वारा ध्यान रखा जात है कि दर्शनार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो। दर्शनाथियों के मार्ग को पूरी तरह से मुक्त रखा जाता है। सक्रिय युवा स्वयंसेवक कार्यक्रम पर नजर रखते और किसी भी प्रकार का नशा करके आने वाले को कार्यक्रम से बाहर कर दिया जाता है। वहीं करीब 15 दिन लगातार हनुमान मंदिर गत 20 वर्ष से ये आयोजन हो रहा है। हनुमान चंग मंडली द्वारा विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाती है। गुरूवार को भी दिन ढले कार्यक्रम प्रारंभ होगा व चंग बजाते हुए ग्रामीण सामूहिक रूप से होलिका दहन के लिए जाएंगे। रात करीब 1 बजे तक चंग पर धमाले गाई जाएगी। बता देवें ग्रामीणों द्वारा बाबा के जागरण भी परंपरागत रूप से ही आयोजित किए जाते है।
दान का होता सदुपयोग।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। इस चंग धमाल के आयोजन में ग्रामीणों द्वारा खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार स्वरूप राशि बोली जाती है। इस राशि का उपयोग एक भी खिलाड़ी स्वयं नहीं करते हुए इसे बालाजी गेस्ट हाऊस के विकास कार्यों में लगाया जाता है। जिससे दूर दराज से तोलियासर पहुंचने वाले यात्रियों के लिए सुविधाएं की जा सकें। ग्रामीणों द्वारा भी जनहित में त्योहार के मौके पर अपना योगदान देते हुए राशि की घोषणाएं भी बढ़ चढ़ कर की जाती है।