Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000000000000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अक्टूबर 2024। चूरू जिले से बीकानेर जिले की प्रवेश सीमा पर करीब आधे घंटे पहले हुए हादसे में बस एवं ट्रक में फंसे हुए दोनो ड्राईवरों को निकाल लिया गया है। एक ड्राईवर को आपणो गांव सेवा समिति की एम्बुलैंस से तो दूसरे ड्राईवर को गरीब सेवा संस्थान की एम्बुलैंस से श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय पहुंचाया गया है। मौके पर सबसे पहले पहुंचे गांव कित्तासर के रामनिवास बिस्सू ने बताया कि दोनो ड्राईवरों को फंसे हुए देख कर गांव कित्तासर के हुकमाराम पूनिंया के लोडर को सूचना दी गई। जिसे गांव का संदीप पूनियां लेकर आया एवं मौके पर कित्तासर सहित आस पास के गांवों से सैंकड़ों लोग एकत्र हो गए। सभी ने मिल कर दोनो ड्राईवरों को निकाला एवं लखासर हाईवे टीम द्वारा जाम खुलवाया गया। मौके पर अब्दुल कलाम सोसायटी के कार्यकर्ता भी पहुंचे एवं अपनी सेवांए दी।
देशनोक जा रही थी बस।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुर्घटना में ट्रक के साथ आमने सामने टकराने वाली बस नवरात्रा के दौरान जयपुर से देशनोक करणी माता के दर्शनार्थ जा रहे जारूतओं से भरी हुई थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में सवार जातरूओं में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है।