Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026
10-octttt
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 20 जनवरी 2024। बेवजह नालियां व सड़के धोने वाले, मेन लाइन से अवैध कनेक्शन जोड़कर खुले नलों से पेयजल गली में बहाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी जलदाय विभाग द्वारा की जा रही है। बता देवें लगातार शहर में व्यर्थ पानी बहाने वाले गैर जिम्मेदार नागरिकों की शिकायतों के बाद प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। उपखंड अधिकारी मुकेश चौधरी ने शहर में पेयजल समस्याओं को देखते हुए मुख्य पाईप लाइन, राइजिंग लाईन से अवैध जल कनेक्शन काटने एवं व्यर्थ बहते पानी की रोकथाम करने, व्यर्थ पानी बहाने वालों पर कार्रवाई करने के निर्देश जलदाय विभाग को दिए है। जलदाय विभाग के सहायक अभियंता मांगीलाल मीणा ने विभागीय अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए है। मीणा ने बताया कि व्यर्थ पानी बहाने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी व लापरवाह उपभोक्ताओं को कानूनी कार्रवाई के साथ पैनेल्टी नोटिस दिए जाएंगे। विभागीय टीम द्वारा की जाने वाली इस कार्रवाई में दल के साथ पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहेगा।
जल है तो कल है-चौधरी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ में जल स्तर लगातार नीचे जा रहा है और इस संबंध में भूगर्भवेत्ताओं द्वारा चिंताए भी जताई जा रही है। ऐसे में नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी और पेयजल व्यर्थ बहाने से बचाना होगा। चौधरी ने कहा कि जल है तो कल है। नागरिक पानी की कीमत को समझे व जिम्मेदाराना व्यवहार अपनाते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए पानी बचाने के प्रयास करें।