Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 मई 2021। श्रीडूंगरगढ़ के दो युवक रविवार को हाइवे पर हुई दो दुर्घटनाओं में घायल हो गए। कस्बे के युवक सज्जन बोहरा ने बताया कि श्रीडूंगरगढ़ निवासी सुरेंद्र मारू रतनगढ़ के पायली गांव के स्टेण्ड पास एक गाय को बचाने के प्रयास में गाड़ी पलट गई। गाड़ी पलटने से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और मारू भी घायल हो गए थे। सज्जन बोहरा व हरीश दर्जी ने उन्हें गाड़ी से बाहर निकाला और अपनी गाड़ी से रतनगढ़ अस्पताल ले गए ओर उनका उपचार शुरू करवाया। इस संबंध में परिजनों को सूचना भी बोहरा ने दी और मारू का स्वास्थ्य सुधार पर है। वे ठीक है और रविवार शाम को घर आ गए।

बाइक सवार घायल हुआ

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। कितासर निवासी सहीराम खाखी धोरा के पास बाइक सहित अचेत अवस्था में मिला। मौके पर भीड़ जमा हो गई व युवक को अपनी गाड़ी से कॉमरेड सोम शर्मा व मुकेश भुवांल ने श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया।

ऊदासर चारणान में पेयजल संकट, माचरा आए आगे।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। श्रीडूंगरगढ़ के ऊदासर चारणान में ट्यूबवेल बंद है व ग्रामीण पेयजल संकट से जुझ रहें है। डॉ. विवेक माचरा ने विभाग से राजनीतिक असंतुलन व कोरोना महामारी का बहाना बना कर विभाग से पेयजल के संबंध में लापरवाही नहीं करने व जलसंकट दूर कर ग्रामीणों को राहत देने की बात कही।