Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
6f47c4a2ccef82986a67d847fcef9f24
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 27 अक्टूबर 2020। श्रीडूंगरगढ़ से सरदाशहर तक की सड़क लंबे समय से अत्यंत क्षतिग्रस्त रही और कई बार मांगें उठाने के बाद इसे नई टोल रोड बना दिया गया है। लेकिन नई सड़क बनने के बाद यहां वाहनों की गति अत्यंत तेज हो गई है और आए दिन इस सड़क पर हादसे देखने को मिल रहे है। ऐसा ही हादसा मंगलवार शाम को गांव तोलियासर स्टैंड पर हुआ जहां एक नौजवान युवक को तेज गति ने कुचल दिया और एक परिवार के भविष्य के सपनों ने सड़क पर ही दम तोड़ दिया। श्रीडूंगरगढ़ थाने के हैड कांस्टेबल आवड़दान ने बताया कि गांव तोलियासर का भाणजा रणधीरसिंह राजपुरोहित जो लंबे समय से अपनी विधवा मां के साथ तोलियासर में ही रह रहा था व मंगलवार शाम को करीब 6 बजे सड़क पार कर रहा था इसी दौरान श्रीडूंगरगढ़ की और से जा रही एक फारचुर्नर गाड़ी के चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर में युवक को गंभीर चोटें आई एवं मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर गाड़ी की टूटी हुई नम्बर प्लेट को जब्त किया है एवं शव को श्रीडूंगरगढ़ चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया है। तेज गति ने विधवा मां से उसका बेटा भी छीन लिया है एवं घटना के बाद पूरे गांव में गम का माहौल है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। दुघ्रटना के दौरान गाडी की नम्बर प्लैट टुट कर मौके पर गिर गई, पुलिस ने नम्बर जारी कर  गाड़ी की पहचान करने की अपील की है।

आप भी करें गाड़ी की पहचान, दे सूचना।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव तोलियासर में जिस फॉर्च्यूनर ने युवक को कुचल दिया उसकी नम्बर प्लेट टूट कर वहीं गिर गयी है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी हरियाणा नम्बर की है परन्तु सम्भव है कि स्थानीय निवासी की हो। पुलिस ने कहा कि अगर कोई नम्बर व गाड़ी को पहचानता हो तो वह पुलिस को सूचित करें।