Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
05d349f1-27c6-4087-ba0c-fe6a18a1be48
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 3 मार्च 2021। श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में बुधवार सुबह सनसनी फैल गई जब गांव के बीच मे स्थित घर में घुस कर अज्ञात जानवर ने 4 बकरियों का शिकार कर लिया। चूरू से सटे गांवो में तथा श्रीडूंगरगढ़ की रोही में पैंथर या कोई अन्य जंगली हिंसक जानवर आने की ख़बरों के बीच आज सुबह गांव कितासर भाटियान में ख़ौफ़ के साथ दिन ही शुरुआत हुई। मंगलवार रात को गांव के बीच में स्थित सार्वजनिक टाडे मैदान के पास स्थित केसराराम नायक के घर में बंधी चार बकरियों को किसी अज्ञात हिंसक जानवर ने मार डाला। सुबह उठ कर झोंपड़े की ओर काम करने गई घर की महिलाएं घबरा गई व उल्टे पांव लौट कर घर बंद कर सभी को जगाया। घर वाले उजाला होने पर हाथ मे लाठियां लेकर बाहर आए। भंवरलाल नायक ने बताया कि मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए है और अज्ञात जानवर के पैरों के निशान देख कर अलग अलग कयास लगा रहें है। ग्रामीणों ने सरपंच को सूचना दी है व पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है। आप भी फोटोज में देख सकते हैं कि जंगली जानवर द्वारा किस प्रकार शिकार किया गया है।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण लाठियां लेकर जानवर की तलाश में जुटें है।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। बकरियां मारने वाले जानवर के पैरों के खोज तलाश रहें है ग्रामीण।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। गांव के बीच में स्थित मैदान में छप्परे में शातिर शिकारी जानवर ने मारा चार बकरियों को।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। ग्रामीण हिंसक जानवर का कार्य बता रहें है।