Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
10-oct
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 16 अक्टूबर 2023। ए.जी. मिशन स्कूल के प्रिंसिपल रजनीश कौशिक ने आईआईयू यूनिवर्सिटी से इंग्लिश विषय में पीएचडी की डिग्री प्राप्त कर ली है। कौशिक को UNO में न्यू वर्ल्ड एजुकेशन पॉलिसी के अध्यक्ष के हाथों डिग्री प्राप्त हुई। कौशिक ने बताया कि नई दिल्ली के एमडीएमसी कंन्वेशन सेंटर में आयोजित हुए समारोह में उन्हें डिग्री सौंपी गई। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल इंटर्नशिप यूनिवर्सिटी मूलत: सिंगापुर की मल्टीनेशनल यूनिवर्सिटी है जो 24 देशों में काम करती है। निजी स्कूल संगठन श्रीडूंगरगढ़ (सेवा) के अध्यक्ष मनोज गुंसाई व संरक्षक मनीष शर्मा, शहर-मंत्री राकेश व्यास ने कौशिक का फूलमालाओं से स्वागत किया व गुलदस्ता भेंट कर उनका सम्मान किया। स्कूल के स्टाफ ने भी कौशिक को बधाई दी और सभी ने मिठाई खिलाकर उन्हें शुभकामनाएं दी।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। डॉ रजनीश कौशिक को मिली पीएचडी उपाधी।
श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। सेवा संगठन के पदाधिकारियों ने सम्मान किया।