Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
1234
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 30 अगस्त 2021। राजपुरोहित समाज के संगठन राजपुरोहित सेवा न्यास द्वारा आगामी 25 दिसम्बर 2021 को समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया जाएगा। रविवार को समाज द्वारा जोधपुर में आयोजित एक बैठक में ये निर्णय लिया गया। इस प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्पूर्ण भारत में बोर्ड कक्षाओं एवं स्नातक/स्नातकोत्तर में 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाली छात्राएं तथा 95 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र भाग ले सकेंगे। बैठक में संस्था के संरक्षक डॉ.करण सिंह रास, सचिव राजेन्द्र सिंह पुनाडिया, कोषाध्यक्ष सज्जन सिंह रुनिदिया, शिक्षाविद दिनेश सिंह सिनिया, इंजी.लक्ष्मण सिंह नोरवा, श्रवण सिंह धर्मधारी, शैतान सिंह चाड़वास, राम सिंह सिलारी सहित कार्यकारणी सदस्यों में भाग लिया है।

श्रीडूंगरगढ़ के डॉ. दिलीपसिंह राजपुरोहित बने राजपुरोहित सेवा न्यास के अध्यक्ष।

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स। क्षेत्र के गांव धीरदेसर पुरोहितान निवासी डॉ. दिलीपसिंह राजपुरोहित को सर्व सम्मति से राजपुरोहित सेवा न्यास की कार्यकारिणी ने एक बार फिर अध्यक्ष पद के लिए सर्वसम्मति से चुन लिया है। गत 4 वर्षों से न्यास के अध्यक्ष पद पर डॉ. राजपुरोहित अपनी सेवाएं दे रहें है। इस नियुक्ति पर समाज के गणमान्य नागरिकों ने डॉ. राजपुरोहित को शुभकामनाएं दी। डॉ. दिलीपसिंह ने अपने पद पर रहते हुए समाज के विकास के लिए निष्ठा से प्रयास करने की बात कहते हुए सभी समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया। डॉ. राजपुरोहित ने बताया कि प्रतिभावान छात्र छात्राओं का विशाल सम्मान समारोह टाऊन हॉल जोधपुर में आयोजित किया जाएगा तथा समाज द्वारा 18 वर्षों से लगातार ये आयोजन सम्पन्न करवाया जा रहा है जिसमें पूरे भारत से समाज की प्रतिभाएं शामिल होती है।