Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
00000000
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 10 जुलाई 2026। बदलते सामाजिक परिवेश में बच्चों के करियर निर्माण और बढ़ते मोबाइल एडिक्शन जैसे गंभीर विषयों पर समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स की ओर से आज शाम 5 बजे ‘मंथन’कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। सिंधी कॉलोनी स्थित संत कंवरराम धर्मशाला में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में अभिभावकों, शिक्षकों और युवाओं को विशेषज्ञों से उपयोगी मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यशाला का मुख्य विषय ‘बच्चों के करियर में अभिभावकों की भूमिका एवं मोबाइल एडिक्शन से बच्चों को कैसे बचाएं’रहेगा। इस विषय पर बीकानेर के प्रख्यात करियर काउंसलर एवं मोटिवेशनल स्पीकर डॉ. चंद्रशेखर श्रीमाली अपने अनुभव साझा करेंगे। शिक्षा क्षेत्र में 26 वर्षों का अनुभव रखने वाले डॉ. श्रीमाली भारत सरकार की नेशनल करियर सर्विस से प्रमाणित नेशनल करियर काउंसलर हैं। वे निर्विकल्प फाउंडेशन के संस्थापक भी हैं और अब तक 200 से अधिक सेमिनारों के माध्यम से हजारों युवाओं, किशोरों और विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कर चुके हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स द्वारा क्षेत्र के निजी शिक्षण संस्थानों के सहयोग से प्रकाशित पुस्तक ‘शिक्षा से सशक्त भविष्य’का लोकार्पण भी किया जाएगा। पुस्तक में शिक्षा, करियर और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को समाहित किया गया है। आयोजन में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, शिक्षाविद्, निजी शिक्षण संस्थानों के संचालक, अभिभावक तथा बड़ी संख्या में युवा भाग लेंगे। आयोजकों का मानना है कि यह कार्यशाला केवल एक संवाद नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, जिम्मेदार अभिभावकत्व और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक चिंतन का मंच बनेगी। श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स ने क्षेत्र के अभिभावकों, शिक्षकों और युवाओं से समय पर पहुंचकर इस महत्वपूर्ण आयोजन का लाभ उठाने की अपील की है।