Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
000010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 14 सितंबर 2023। गुजरात से पानीपत एक अति विशाल टरबाइन कुछ ही देर में श्रीडूंगरगढ हाइवे क्षेत्र से गुजरेगा और इस दौरान कोई अनहोनी ना हो इसलिए बिजली विभाग अभी कुछ ही देर में 6 फीडर की बिजली बंद करेगा। करीब 10.30 बजे से 12.30 बजे तक आधा दर्जन फीडर बंद रहेंगे जिससे वीआईपी सहित अनेक क्षेत्र प्रभावित होंगे। हाइवे से इस टरबाइन के गुजरने के दौरान पुलिस व बिजली विभाग अलर्ट हो गया है। इसे सुरक्षित क्षेत्र पार करवाने के लिए एहतिहात बरतते हुए सुरक्षा प्रयास किए जा रहें है। बिजली विभाग के अधिकारी ने बताया कि इस दौरान सेसोमू फीडर, नई सिटी फीडर, पुरानी सिटी फीडर, वीआईपी फीडर, बिग्गा फीडर, आड़सर बास फीडर की बिजली ठप्प रहेगी जिससे करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रहेगी। आप सभी पाठक ये जानकारी पढ़कर इसे इन क्षेत्रों के सभी नागरिकों तक पहुंचाए जिससे सभी को पूरी व पुख्ता जानकारी प्राप्त हो सकें।