Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 16, 2026
010101
AdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisementAdvertisement

श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स 5 अगस्त 2023। देश की मीडिया, ब्यूरोक्रेसी, न्यायपालिका सब भाजपा के दबाव में है, इनका बस चले तो लोकतंत्र को खत्म कर देंगे। ऐसे में जरूरी है कि लोकतंत्र की रक्षा के लिए राजस्थान में कांग्रेस रिपीट हो। श्रीडूंगरगढ़ के कार्यकर्ताओं ने पिछली बार गलती की लेकिन अब मत करना पार्टी को एकजुट होकर जिताना। यह संकल्प कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कस्बे के तेजा मंदिर में पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा की अगुवाई में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद हजारों कार्यकर्ताओ को करवाया। डोटासरा ने अपने अनूठे अंदाज में जम कर भाजपा और केंद्र सरकार पर जन कर निशाना साधा। मौके पर पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने क्षेत्र की जन समस्याओं और किसानों की आवश्यकता के बारे में बताते हुए स्वागत किया। कांग्रेस देहात जिलाध्यक्ष बिशनाराम सिहाग ने आगामी चुनावों में जिले भर में पार्टी को जिताने का आह्वान किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्र और आस पास के क्षेत्रों से जनप्रतिनिधि भी शामिल हुए। कार्यक्रम की पूरी खबर पढ़ने के लिए जुड़े रहे श्रीडूंगरगढ़ टाइम्स के साथ।